Sport : IND vs AFG : टीम इंडिया को आज लग सकता बड़ा झटका, क्या स्क्वाड से ये अनुभवी खिलाड़ी हो जाएगा बाहर? #INA

IND vs AFG : भारतीय क्रिकेट टीम 13 सितंबर से अफगानिस्तान के साथ टी20 सीरीज खेलने वाली है. तीन टी20 मैचों की इस सीरीज से पहले आज यानी 9 सितंबर (बुधवार) का दिन इंडियन क्रिकेट फैंस के लिए काफी अहम साबित होने वाला है. क्योंकि आज भारतीय क्रिकेट टीम के एक अनुभवी खिलाड़ियों पर अहम फैसला होने वाला है. इस फैसले के साथ ही तय हो कि ये खिलाड़ी अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 का हिस्सा होगा या नहीं? ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं.

आज जसप्रीत बुमराह के अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलने पर फैसला लिया जाएगा. बुमराह उन चार खिलाड़ियों में शामिल थे, जिनको पूरी तरह फिट नहीं होने के बावजूद स्क्वाड में चुना गया था. इसमें जसप्रीत बुमराह, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा और नीतीश कुमार रेड्डी शामिल हैं. ये खिलाड़ी अनफिट थे, ऐसे में इनको चुनते समय इनके नाम के आगे * लगाया गया था. 

इनमें से वाशिंगटन सुंदर पूरी तरह से फिट हो चुके हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो, भारतीय क्रिकेट टीम के ऑफ स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर पूरी तरह से फिट हो गए हैं. सुंदर को बेंगलुरु स्थिति सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) के द्वारा क्लीन चिट मिल गई है. उनके अनुसार सुंदर ने सफलात पूर्वक अपनी फिटनेस हासिल कर ली है.  

आज होगा जसप्रीत बुमराह का असली टेस्ट 

सामने आ रही तमाम मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, आज जसप्रीत बुमराह का टेस्ट हो सकता है. अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज से पहले आज जसप्रीत बुमराह का मैच सिमुलेशन टेस्ट होने की उम्मीद है. इसके बाद ही सीरीज में उनके खेलने पर आखिरी फैसला लिया जाएगा. तो आज भारतीय फैंस की नजरें बुमराह के टेस्ट की अपडेट पर होंगी, क्योंकि इसके आधार पर ही वो उन्हें खेलते देखेंगे या नहीं इसका फैसला होगा.

मैच सिमुलेशन टेस्ट देंगे जसप्रीत बुमराह

आज संभवत: जसप्रीत बुमराह अफगानिस्तान सीरीज के लिए फिटनेस पाने और पूरी तरह से मैच फिट होने के लिए क्लीन चिट पाने के लिए उतरेंगे. वो बेंगलुरु स्थिति सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में मैच सिमुलेशन देंगे. इस टेस्ट में वो नेट प्रैक्टिस से अलग, मैदान पर लाइव मैच जैसी परिस्थितियां बनाकर खिलाड़ियों के साथ खेलेंगे, जिमसें उनकी फिटनेस और फॉर्म का आंकलन किया जाएगा.

जसप्रीत बुमराह का अंतरराष्ट्रीय करियर

फॉर्मेटअवधिमैचपारीमेडनरन दिएविकेटसर्वश्रेष्ठ गेंदबाजीइकॉनमीऔसतस्ट्राइक रेट4 विकेट5 विकेट
टेस्ट2018–52993964,6312346/272.7719.842.9716
वनडे2016–9190573,5851516/194.5823.731.162
टी20 अंतरराष्ट्रीय2016–9592122,1881214/156.5218.116.610

अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारत का स्क्वाड

 श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेट कीप), ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी*, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा*

ये भी पढ़ें : ‘2-3 हफ्ते में चीजें बदल जाती हैं…’ रोहित-विराट के भविष्य पर दिग्गज का बयान, जानिए BCCI और सिलेक्टर को लेकर क्या कहा?

IND vs AFG : टीम इंडिया को आज लग सकता बड़ा झटका, क्या स्क्वाड से ये अनुभवी खिलाड़ी हो जाएगा बाहर?





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button