Sport : IND vs AUS 3rd T20: तीसरे टी20 में जसप्रीत बुमराह के पास होगा कीर्तिमान रचने का मौका, बन सकते हैं पहले भारतीय #INA

IND vs AUS 3rd T20: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा 20 मैच होबार्ट बेलेरिव ओवल में खेला जाएगा. 5 टी20 मैचों की इस सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से पीछे है. ऐसे में भारतीय टीम तीसरे मैच में वापसी करना चाहेगी. वहीं इस मैच में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के पास कीर्तिमान बनाने का मौका होगा. दरअसल बुमराह 4 विकेट लेने में कामयाब होते हैं तो वो टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेदबाज बन जाएंगे.
IND vs AUS 3rd T20: जसप्रीत बुमराह के पास टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट लेने का मौका
जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) टी20 इंटरनेशल में अब तक 77 मैचों में कुल 98 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. वो टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं. हार्दिक ने भी 98 विकेट चटकाए हैं. वहीं अब बुमराह तीसरे टी20 मैच में 2 विकेट लेते हैं तो वो टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट लेने वाले भारत के दूसरे गेंदबाज बन जाएंगे.
वहीं बुमराह तीसरे मैच में 4 विकेट लेने में कामयाब हो जाते हैं तो भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे. उन्होंने अर्शदीप सिंह को पीछे थोड़ देंगे. अर्शदीप सिंह के नाम अभी टी20 इंटरनेशनल में 101 विकेट हैं. अर्शदीप तीसरे टी20 में नहीं खेले तो बुमराह के पास उनका ये रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने का मौका
जसप्रीत बुमराह के पास एक और उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा. दरअसल बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में अब तक 19 विकेट ले चुके हैं. अब तीसरे मैच में वो एक विकेट लेते ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे. इस सीरीज का पहला मैच रद्द हो गया था. वहीं दूसरे मैच में बुमराह ने 2 विकेट लिए थे.
यह भी पढ़ें: IND vs AUS 3rd T20I: तीसरे टी20 के लिए क्या बदल जाएगी Team India की प्लेइंग 11? सूर्या इस खिलाड़ी को कर सकते हैं बाहर
यह भी पढ़ें: INDW vs SAW Final: फाइनल में कमाल कर सकती हैं ये 3 भारतीय खिलाड़ी, साउथ अफ्रीका से छीन सकती हैं वर्ल्ड कप ट्रॉफी
IND vs AUS 3rd T20: तीसरे टी20 में जसप्रीत बुमराह के पास होगा कीर्तिमान रचने का मौका, बन सकते हैं पहले भारतीय
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












