Sport : IND vs AUS 5th T20I: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, भारत की प्लेइंग-11 में हुआ एक बड़ा बदलाव #INA

IND vs AUS 5th T20I Toss Update: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला गाबा के मैदान पर खेला जा रहा है. जहां, टॉस के लिए सिक्का उछला, तो ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में गिरा. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. नतीजन, भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरेगी.

टॉस जीतकर भारत ने चुनी गेंदबाजी

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है. भारत पहले बैटिंग करने आएगा. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के दौरान बताया कि प्लेइंग-11 एक बदलाव हुआ है. तिलक वर्मा की जगह रिंकू सिंह को अंतिम ग्यारह में शामिल किया गया है. आपको बता दें, इस पूरी सीरीज में रिंकू बेंच पर बैठे थे और आखिरी मैच में उन्हें खेलने का मौका मिल रहा है, जिसे वह दोनों हाथों से भुनाना चाहेंगे.

ये भी पढ़ें: Rishabh Pant Retired Hurt: 3 गेंद पर 3 बार लगी चोट, फिर ऋषभ पंत ने दर्द से कराहते हुए छोड़ दिया मैदान

टॉस पर क्या बोले सूर्यकुमार यादव?

सूर्यकुमार यादव ने कहा, जब तक आप मैच जीत रहे हैं और टॉस हार रहे हैं, तब तक सब ठीक है. हम मैदान पर उतरकर खुद को साबित करना चाहते हैं. टीम का लक्ष्य क्या है, यह समझना हमेशा अच्छा होता है. सभी बल्लेबाजों को एहसास हो गया था कि यह 200 विकेट नहीं था. पिछले मैच में सभी जरूरी चीजें सही रहीं, बस यही जारी रखना चाहते हैं. द्विपक्षीय मैच जीतना हमेशा अच्छा होता है. साथ ही, आप कौन सा संयोजन चाहते हैं, यह ज़्यादा महत्वपूर्ण है. सलामी बल्लेबाजों के अलावा, यह एक ऐसा प्रारूप है जहाँ सभी को बल्लेबाजी क्रम में लचीलापन दिखाना होगा. एक बदलाव, तिलक आराम कर रहे हैं, रिंकू टीम में आए हैं.

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारतीय क्रिकेट टीम : अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम : मिशेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, जोश फिलिप, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, बेन द्वारशुइस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जम्पा

ये भी पढ़ें: India A vs South Africa A: साउथ अफ्रीका के सामने अच्छी शुरुआत को भुना नहीं पाए केएल राहुल, इतने रन बनाकर हुए आउट

IND vs AUS 5th T20I: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, भारत की प्लेइंग-11 में हुआ एक बड़ा बदलाव




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button