Sport : IND vs AUS: लंदन से दिल्ली पहुंचे विराट कोहली, ब्लैक शर्ट में किलर लुक हुआ वायरल, वीडियो आया सामने #INA

IND vs AUS: भारतीय क्रिकेट टीम गुरुवार 15 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना होने वाली है, जिसकी शुरुआत 19 अक्टूबर से होगी. इस दौरे का हिस्सा बनने के लिए विराट कोहली भारत पहुंच चुके हैं. दिल्ली एयरपोर्ट से उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.
बुधवार को दिल्ली पहुंच गए हैं विराट कोहली
विराट कोहली मंगलवार को लंदन से दिल्ली पहुंच गए हैं, जहां वह जल्द ही टीम के साथ जुड़ेंगे और फिर टीम के ही साथ 15 अक्टूबर बुधवार को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना होंगे. विराट कोहली और रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चुनी गई भारतीय टीम का हिस्सा बनाया गया है और ये दोनों ही पिछली बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में खेलते नजर आए थे.
दिल्ली एयरपोर्ट से विराट कोहली का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह ब्लैक शर्ट में नजर आ रहे हैं. उनका ये कूल लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
KING KOHLI IN DELHI. 🐐 pic.twitter.com/NQnlBnF5xz
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 14, 2025
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैसे हैं विराट कोहली के आंकड़े?
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली ने 50 वनडे मैच खेले हैं, जिसकी 48 पारियों में उन्होंने 54.47 के औसत और 93.69 की स्ट्राइक रेट से 2451 रन बनाए हैं. इस दौरान विराट के बल्ले से 8 शतक और 15 अर्धशतक आए हैं.
ऑस्ट्रेलिया के सामने विराट 2 बार वनडे क्रिकेट में डक पर आउट हुए हैं. ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर विराट ने 29 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें 51 के औसत और 89 की स्ट्राइक रेट से 1097 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 5 शतक और 6 अर्धशतक लगाए हैं.
भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे का फुल शेड्यूल
19 अक्टूबर: पहला वनडे, पर्थ
23 अक्टूबर: दूसरा वनडे, एडिलेड
25 अक्टूबर: तीसरा वनडे, सिडनी
29 अक्टूबर: पहला T20, कैनबरा
31 अक्टूबर: दूसरा T20, मेलबर्न
2 नवंबर: तीसरा T20, होबार्ट
6 नवंबर: चौथा T20, गोल्ड कोस्ट
8 नवंबर: पांचवां T20, ब्रिस्बेन
ये भी पढ़ें: वेस्टइंडीज सीरीज के बाद कब और किसके खिलाफ टीम इंडिया खेलेगी अगला मैच, नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल
ये भी पढ़ें: WTC Points Table: वेस्टइंडीज को 2-0 से हराकर भी नहीं मिली टॉप-2 में जगह, इस नंबर पर है टीम इंडिया
IND vs AUS: लंदन से दिल्ली पहुंचे विराट कोहली, ब्लैक शर्ट में किलर लुक हुआ वायरल, वीडियो आया सामने
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












