Sport : IND vs AUS: श्रेयस अय्यर हुए चोटिल, तो रोहित शर्मा ने किया कुछ ऐसा, लूट ली महफिल #INA

Rohit Sharma gesture with Shreyas Iyer: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी 3 मैच की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउन्ड में खेला जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 236 रन बनाए हैं. उनकी पारी के दौरान टीम इंडिया के उपकप्तान कैच लेते हुए चोटिल हो गए. ऐसे में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने कुछ ऐसा कर दिखाया जो उन्हें अच्छा इंसान होने के साथ ही महान कप्तान भी बनाता है. 

चोटिल हुए श्रेयस अय्यर 

ऑस्ट्रेलिया की पारी के 35वें ओवर में हर्षित राणा ने एलेक्स कैरी को आउट किया. लेकिन उनके इस विकेट में सबसे बड़ा किरदार श्रेयस अय्यर का था. कैरी ने जब शॉट खेला तो गेंद काफी देर हवा में रही.

श्रेयस अय्यर ने पीछे भागते हुए गेंद के नीचे आने का प्रयास किया और फिर एन मौके पर उन्हें डाइव लगानी पड़ी. डाइव के दौरान गेंद श्रेयस के हाथों से फिसली लेकिन छाती के सहारे उन्होंने गेंद को जमीन पर नहीं लगने दिया. लेकिन संतुलन खोने के चलते खुद गिर गए और चोटिल हो गए. 

रोहित शर्मा ने किया दिल जीतने वाला काम 

श्रेयस अय्यर चोटिल होने के बाद मैदान पर ही लेट गए, सभी खिलाड़ी और फिजियो उनके पास दौड़े हुए गए. सभी ने उनके हाल लिए और दोबारा अपनी-अपनी फील्ड पोजीशन पर जाकर खड़े हो गए.

इतने में फिजियो के कंधे पर हाथ रखकर उपकप्तान मैदान से बाहर जा रहे थे, बाकी खिलाड़ियों की तरह रोहित अपनी पोजीशन पर नहीं गए. वह चलते चलते श्रेयस का हाल पूछते रहे और बाउंड्री लाइन तक छोड़ कर आए. सोशल मीडिया पर फैंस को रोहित का ये अंदाज बेहद पसंद आ रहा है. 

टीम इंडिया की शानदार शुरुआत 

इसके साथ ही बात मुकाबले की करें तो ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 236 रन बनाए हैं, जिसके जवाब में टीम इंडिया ने सिर्फ 5 ओवर में 31 रन बना डाले हैं. रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रमश: 16 और 7 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. 

यह भी पढ़ें – रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर बनाया ये अनचाहा रिकॉर्ड, इतिहास में पहली बार देखी ऐसी बदकिस्मती

यह भी पढ़ें – विराट कोहली ने गोली की रफ्तार से जा रही गेंद को लपका, भारत को नुकसान से बचाया, VIDEO वायरल

यह भी पढ़ें – “एक दिन में हीरो, एक दिन में जीरो”, क्या वर्ल्ड कप 2027 तक खेलेंगे रोहित शर्मा? उनके जिगरी दोस्त ने दिया बयान

IND vs AUS: श्रेयस अय्यर हुए चोटिल, तो रोहित शर्मा ने किया कुछ ऐसा, लूट ली महफिल




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button