Sport : IND vs ENG 5th T20I: भारत ने जीता टॉस, इंग्लैंड पहले करेगी बैटिंग, टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव #INA

IND vs ENG 5th T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां और आखिरी टी20 मैच साउथेम्प्टन के द रोज बाउल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच के टॉस में 45 मिनट की देरी हुई, क्योंकि ट्रैफिक में फंसने की वजह से भारतीय टीम देरी से मैदान पर पहुंची. भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे टॉस होना था, लेकिन यह शाम 7:15 बजे हुआ. भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में 2 बदलाव हुए हैं, जिसमें संजू सैमसन की वापसी हुई है और वैभव सूर्यवंशी को बाहर बैठाया गया है. टीम इंडिया पहले ही सीरीज हार चुकी है. ऐसे में अब उसकी नजर क्लीन स्वीप से बचने के साथ-साथ आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर-1 की कुर्सी बचाने पर होगी.

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के फैसले पर क्या बोले अय्यर?

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के फैसले पर भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, “पिछले कुछ मैचों में हमने जिस तरह की गेंदबाजी की है, उसे देखते हुए हम पहले गेंदबाजी करेंगे. मुझे लगता है कि हमने लगभग हर तरह की गेंदबाजी आजमा ली है और अनुभव कर लिया है. आज की परिस्थितियों को देखते हुए, हवा चल रही है और मौसम भी अनुकूल लग रहा है. हमने पहले बात की थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि विकेट में ज्यादा बदलाव नहीं होगा. इसलिए, हमने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.”

टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में संजू सैमसन की वापसी

मैदान पर देर से पहुंचने से क्या टीम पर कोई असर पड़ा, इसके जवाब में अय्यर ने कहा, नहीं, ज्यादा नहीं. मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि हमने इस सीरीज में और पिछली सीरीज में भी लगभग सब कुछ देख लिया है. तो, एक और चुनौती, एक नया दिन. हमने दो बदलाव किए हैं. वॉशिंगटन सुंदर की जगह सूर्यांश शेडगे और वैभव सूर्यवंशी की जगह संजू सैमसन आए हैं. मुझे लगता है कि यह समय है जब हमें यह आज़माना चाहिए कि एक टीम के तौर पर हमारे लिए आगे क्या सबसे अच्छा रहेगा. इसी आधार पर हमने यह फ़ैसला किया है. 

ऐसी है भारत और इंग्लैंड की प्लेइंग 11:

भारत की प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (डब्ल्यू), श्रेयस अय्यर (सी), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, प्रिसिध कृष्णा.

इंग्लैंड की प्लेइंग 11:  फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग.

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक की नजर नंबर-1 पर

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस के दौरान कहा, “हमारे पास एक बल्लेबाज होता, इसलिए हम काफी खुश हैं. हमारा एक लक्ष्य है. अगर हम आज जीतते हैं, तो हम आईसीसी टी20 रैकिंग में नंबर-1 बन जाएंगे, तो यह हमारे दिमाग में है. लेकिन जैसा कि हमने पूरी सीरीज में किया है, पिच के अनुकूल ढलना और अच्छा तालमेल बनाए रखना.

टीम इंडिया पर क्लीन स्वीप से बचने और नंबर-1 की कुर्सी बचाने का दोहरा दबाव

इंग्लैंड के खिलाफ श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया सीरीज हार चुकी है. पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था. इसके बाद लगातार तीन मैच जीतकर इंग्लैंड ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. अब भारतीय टीम आज का मुकाबला जीतकर क्लीन स्वीप से बचने के साथ-साथ आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर-1 की कुर्सी को भी बचाना चाहेगी.

यह भी पढ़ें:  Explainer: इंग्लैंड की पिचों पर ODI में रोहित शर्मा क्यों हैं इतने घातक? जानें इसके पीछे के तकनीकी कारण

IND vs ENG 5th T20I: भारत ने जीता टॉस, इंग्लैंड पहले करेगी बैटिंग, टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button