Sport : IND vs ENG: बेन स्टोक्स और जोफ्रा ऑर्चर पांचवे टेस्ट से बाहर, आखिरी टेस्ट के लिए इंग्लैंड के प्लेइंग 11 का हुआ ऐलान #INA

IND vs ENG: भारत के खिलाफ पांचवे और आखिरी टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है. इस मैच में इंग्लैंड को 3 बड़े झटके लगे हैं. कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) इस मैच से बाहर हो गए हैं. उनके अलावा तेज गेंदबाज जोफ्रा ऑर्चर (Jofra Archer) और ऑलराउंडर लियाम डॉसन भी पांचवे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन से बाहर हो गए हैं. इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में स्टोक्स की जगह युवा स्टार बल्लेबाज जैकब बेथल को मौका मिला है.

इंग्लैंड की प्लेइंग 11 में एक भी स्पिनर शामिल नहीं

भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवा और आखिरी टेस्ट मैच 31 जुलाई से ओवल के मैदान पर खेला जाएगा. इस मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग XI में 4 तेज गेंदबाजों का शामिल किया है. हैरानी की बात यह भी है कि इंग्लैंड की प्लेइंग में कोई स्पिनर शामिल नही है. 

बेन स्टोक्स आखिरी मुकाबले से बाहर

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) इस मैच से बाहर हो गए हैं. इंग्लैंड टीम के लिए ये बहुत बड़ा झटका है. वो चौथे मैच में चोटिल हो गए थे. उनके कंधे में चोट लगी है. उनकी जगह अब ओली पोप इंग्लैंड टीम की कप्तानी करेंगे. ओली पोप इससे पहले भी 4 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं. हालांकि उनके पास कप्तानी का बहुत ज्यादा अनुभव नहीं है. वहीं इस मैच से तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और ऑलराउंडर लियाम डॉसन के बाहर होने से भी इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा है. 

भारत के खिलाफ पांचवे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11:

पांचवें टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन- जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रूक, जैकब बेथल, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, जेमी ओवरटन और जोश टंग.

यह भी पढ़ें:  ICC टेस्ट रैंकिंग में दुनिया के नंबर-1 ऑलराउंडर बने रवींद्र जडेजा, मैनचेस्टर टेस्ट में शतक लगाने का मिला है इनाम

यह भी पढ़ें:  टेस्ट क्रिकेट का वो वर्ल्ड रिकॉर्ड जो करीब 90 साल से हैं अटूट, IND vs ENG के आखिरी मैच में भारतीय कप्तान कर सकता है चकनाचूर

IND vs ENG: बेन स्टोक्स और जोफ्रा ऑर्चर पांचवे टेस्ट से बाहर, आखिरी टेस्ट के लिए इंग्लैंड के प्लेइंग 11 का हुआ ऐलान




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button