Sport : IND vs ENG: तीन-तीन जीवनदान मिलने पर भी शतक नहीं बना पाया इंग्लैंड का बल्लेबाज, 99 पर गंवाया अपना विकेट #INA

IND vs ENG: हेडिंग्ल में खेले जा रहे पहले टेस्ट में तीन दिनों का खेल हो चुका है. भारतीय टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने आई है. उन्हें पहली पारी के आधार पर 6 रनों की बढ़त हासिल हुई.
वहीं इससे पहले मेजबान टीम ने भारत की खराब फील्डिंग का फायदा उठाकर बेहतरीन वापसी की. यही वजह है कि मुकाबला फिलहाल बराबरी पर है. इसमें इंग्लैंड के हैरी ब्रूक का काफी अहम योगदान है. उन्होंने 99 रनों की पारी खेलकर अपना विकेट गंवाया.
99 के स्कोर पर आउट हुए हैरी ब्रूक
इंग्लैंड ने भारत के 471 रनों के जवाब में अपनी पहली पारी 465 रनों पर समाप्त की. दूसरे दिन के नाबाद बल्लेबाजी हैरी ब्रूक ने तीसरे दिन अच्छी बल्लेबाजी की. 26 वर्षीय बैटर के पास अपने टेस्ट करियर का नौवां व टीम इंडिया के खिलाफ अपना पहला शतक ठोकने का मौका था. हालांकि दाएं हाथ के बैटर 99 के स्कोर पर प्रसिद्ध कृष्णा के शिकार बने.
इंग्लिश बैटर ने भारतीय पेसर की लेग स्टंप की तरफ डाली गई शॉर्ट पिच गेंद पर डीप बैकवर्ड स्क्वॉयर लेग के ऊपर से छक्का लगाने का प्रयास किया. मगर बॉल सीमा रेखा के अंदर ही रही. बाउंड्री पर खड़े शार्दुल ठाकुर को ज्यादा हिलना भी नहीं पड़ा. उन्होंने आसानी से कैच लपक लिया. ब्रूक ने 112 गेंदों की अपनी पारी में 11 चौके व दो छक्का लगाया.
ये भी पढ़ें: जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ किया वो कारनामा, जो भारतीय इतिहास में कभी नहीं हुआ, बनाए बड़े-बड़े रिकॉर्ड
टीम इंडिया से मिले थे 3 जीवनदान
हैरी ब्रूक को टीम इंडिया की तरफ से तीन जीवनदान मिले थे. खेल के दूसरे दिन आखिरी ओवर में वह जसप्रीत बुमराह की गेंद पर मोहम्मद सिराज के हाथों लपक लिए गए थे. हालांकि ये नो बॉल करार दी गई. जिसके चलते ब्रूक बच गए. इस समय वह अपना शून्य पर थे.
उन्हें दूसरा जीवनदान खेल के तीसरे दिन 72वें ओवर में मिला. विकेटकीपर ऋषभ पंत ने उनका 46 के स्कोर पर कैच छोड़ दिया. ये सिलसिला आगे भी जारी रहा और जब इंग्लिश बैटर 82 पर थे, तब बुमराह की गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने हैरी ब्रूक का कैच गिरा दिया.
यहां देख सकते हैं वीडियो
Much-needed breakthrough for #TeamIndia! 🔥#PrasidhKrishna grabs his third wicket of the Test, dismissing #HarryBrook on 99! 💥
Will #TeamIndia‘s bowlers finish off the English tail in a flash? 👀#ENGvIND 1st Test Day 3 LIVE NOW Streaming on JioHotstar 👉… pic.twitter.com/OMbTDbD90j
— Star Sports (@StarSportsIndia) June 22, 2025
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने लिया 96 रनों की लीड, तीसरे दिन का खेल खत्म, क्रीज पर केएल राहुल और शुभमन गिल
IND vs ENG: तीन-तीन जीवनदान मिलने पर भी शतक नहीं बना पाया इंग्लैंड का बल्लेबाज, 99 पर गंवाया अपना विकेट
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,











