Sport : IND vs ENG: इंग्लैंड को जीत के लिए चाहिए सिर्फ 210 रन, ओवल टेस्ट में हैरी ब्रूक की तूफानी पारी ने बढ़ाई भारत की मुश्किलें #INA

IND vs ENG: भारत ने ओवल टेस्ट मैच में इंग्लैंड को जीत के लिए 374 रनों का लक्ष्य दिया है. चौथे दिन के पहले सेशन यानी लंच ब्रेक तक इंग्लैंड ने 3 विकेट पर 164 रन बना लिया है. इंग्लैंड को जीत के लिए अभी भी 210 रनों की जरूरत है. जबकि टीम इंडिया को जीत के लिए 6 विकेट चाहिए, क्योंकि क्रिस वोक्स चोट की वजह से बाहर हो गए हैं. हैरी ब्रूक 38 रन और जो रूट 23 रन बनाकर नाबाद हैं. वहीं भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट और प्रसिद्ध कृष्णा ने एक विकेट लिए हैं.

मोहम्मद सिराज ने जैक क्राउली और ओली पोल को किया आउट

इंग्लैंड ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 1 विकेट पर 50 रन पर बनाए. मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने जैक क्राउली को आउट किया. इसके बाद चौथे दिन के पहले सेशन में इंग्लैंड ने 2 विकेट गंवाए और 114 रन बनाया. बेन डकेट को टीम इंडिया के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने आउट किया. डकेट 83 गेंद पर 54 रनों की पारी खेली. इसके बाद मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड के कप्तान ओली पोल को अपना शिकार बनाया. सिराज की गेंद को पोप समझ ही नहीं पाए और LBW आउट हो गए. ओली पोल 34 गेंद पर 27 रन बनाए.

हैरी ब्रूक को मिला जीवनदान, जो रूट भी टिके

जो रूट 23 रन और हैरी ब्रूक 38 रन बनाकर नाबाद हैं. हैरी ब्रूक तोबड़तोड़ पारी खेल रहे हैं. वो अब तक 4 चौके और 2 छक्के जड़ चुके हैं. 19 रन के स्कोर पर ब्रूक को एक जीवनदान मिला था. सिराज ने उनका कैच तो लपक लिया, लेकिन उनका पैर ब्राउंड्री को टच कर गया. ब्रूक का ये विकेट टीम इंडिया के लिए कहीं महंगा ना पड़ जाए.

इस सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन बनें मोहम्मद सिराज

मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने इस सीरीज में दमदार गेंदबाजी की है. इस सीरीज में वो सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. सिराज अब तक 20 विकेट चटका चुका है. इस दौरान उन्होंने 2 बार 5 विकेट हॉल लिया है. 70 रन देकर 6 विकेट चटकाना उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है. वहीं ओवल टेस्ट मैच की पहली पारी में सिराज ने 4 विकेट चटकाए थे. जबकि दूसरी पारी में अब तक 2 विकेट ले चुके हैं.

यह भी पढ़ें:  IND vs ENG: ओवल टेस्ट में Team India ने रचा इतिहास, पहली बार टेस्ट क्रिकेट में बनाया ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें:  IPL 2026 में खेलेंगा या नहीं? MS Dhoni ने बता दिया, डॉक्टर ने क्या दी है ये खास सलाह

IND vs ENG: इंग्लैंड को जीत के लिए चाहिए सिर्फ 210 रन, ओवल टेस्ट में हैरी ब्रूक की तूफानी पारी ने बढ़ाई भारत की मुश्किलें




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button