Sport : IND vs ENG: इंग्लैंड की सरजमीं पर बजा भारतीय बल्लेबाजों का डंका, पहले ही दिन बना दिए इतने सारे रन #INA

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे लीड्स टेस्ट मैच का पहला दिन पूरी तरह से टीम इंडिया के पक्ष में रहा. भले ही भारत टॉस हारा हो, लेकिन फिर भारतीय बल्लेबाजों ने कमाल की बल्लेबाजी की और पहला दिन अपने नाम किया. लीड्स टेस्ट में भारत की ओर से पहले यशस्वी जायसवाल ने शतक लगाया और फिर शुभमन गिल ने सेंचुरी बनाकर टीम को बड़े स्कोर की ओर लेकर आगे बढ़ रहे हैं.

भारत का स्कोर 359/3

लीड्स टेस्ट मैच के पहले दिन 85 ओवर का खेल हुआ, जिसमें भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 359 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं. टीम इंडिया को इस मुकाम पर पहुंचाने के लिए बल्लेबाजों ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया. सबसे पहले तो यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने अच्छी शुरुआत देते हुए 91 रनों की साझेदारी बनाई. केएल के 42 और साई सुदर्शन के डक पर आउट होने के बाद फिर भारत ने वापसी की. यशस्वी ने कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी बनाई और अपनी सेंचुरी भी पूरी की. 

यशस्वी और शुभमन ने लगाया शतक

इंग्लैंड के खिलाफ यशस्वी जायसवाल ने कमाल की पारी खेली. बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 144 गेंदों पर सेंचुरी लगाई, जिसमें 16 चौके और 1 छक्का भी लगाया. यशस्वी 101 रन बनाकर पवेलियन लौटे. वहीं, कप्तान शुभमन ने भी शतक ठोका. गिल ने 140 गेंदों पर शतक ठोका, लेकिन वह यहीं नहीं रुके और पहले दिन के अंत पर 127 के स्कोर पर नाबाद लौटे हैं. अब वह पूरी कोशिश करेंगे की अगले दिन इस शतक को दोहरे शतक में तब्दील करें और टीम इंडिया को बड़े स्कोर की ओर लेकर जाएं.

शुभमन गिल और ऋषभ पंत क्रीज पर मौजूद

भारत को तीसरा झटका शतकवीर यशस्वी जायसवाल के रूप में लगा, जब वह 101 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद चौथे विकेट के लिए ऋषभ पंत और शुभमन गिल के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है. पहले दिन का खेल खत्म होने तक शुभमन 127*(175) और ऋषभ पंत 65*(102) के स्कोर पर नाबाद लौटे. इस तरह दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर बोर्ड पर 359 रन लगा दिए.

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: शून्य पर तो बहुत खिलाड़ी हुए आउट, मगर जो साई सुदर्शन के साथ हुआ, वो अब तक किसी के साथ नहीं हुआ

IND vs ENG: इंग्लैंड की सरजमीं पर बजा भारतीय बल्लेबाजों का डंका, पहले ही दिन बना दिए इतने सारे रन




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button