Sport : IND VS ENG: इंग्लैंड के खिलाफ कैसा है सूर्यकुमार यादव का ट्रैक रिकॉर्ड? आंकड़े देख खुश हो जाएंगे भारतीय फैंस #INA

IND VS ENG: टी-20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल मैच में भारतीय क्रिकेट टीम का सामना इंग्लैंड के साथ होने वाला है. लगातार तीसरी बार इस टूर्नामेंट में भारत और इंग्लैंड की भिड़ंत होने वाली है, जिसे जीतकर टीमें फाइनल में पहुंचना चाहेंगी. सूर्यकुमार यादव के बल्ले से अब तक इस टूर्नामेंट में कुछ खास रन नहीं आए हैं. ऐसे में अब सेमीफाइनल में वह अपनी टीम के लिए अहम पारी खेलकर उसे फाइनल तक ले जाना चाहेंगे. तो आइए इससे पहले आपको बताते हैं कि इंग्लैंड के खिलाफ सूर्यकुमार यादव के आंकड़े कैसे हैं? साथ ही जानते हैं कि वानखेड़े में कप्तान ने कितने मैच खेले हैं और कितने रन बनाए हैं?
इंग्लैंड के खिलाफ कैसे हैं सूर्यकुमार यादव के रिकॉर्ड?
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इंग्लैंड के खिलाफ अब तक 13 मुकाबलों में 12 पारियों में बल्लेबाजी की है. इस दौरान उन्होंने 29.08 के औसत और 171.92 की स्ट्राइक रेट से 349 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 1 शतक लगाया है और 2 अर्धशतक भी लगाए हैं. इंग्लैंड के खिलाफ सूर्या के बल्ले से 17 छक्के और 38 चौके भी निकले हैं.
𝗧𝗵𝗲 𝘁𝗶𝘁𝗹𝗲 𝗱𝗲𝗳𝗲𝗻𝗰𝗲 𝗰𝗼𝗻𝘁𝗶𝗻𝘂𝗲𝘀 🇮🇳#TeamIndia are semi-finals bound in the #T20WorldCup 👏
Updates ▶️ https://t.co/ur4pr8Bi3K#MenInBlue | #INDvWI pic.twitter.com/45sjJydel9
— BCCI (@BCCI) March 1, 2026
वानखेड़े में कैसे हैं सूर्यकुमार यादव के रिकॉर्ड?
वानखेड़े स्टेडियम में सूर्यकुमार यादव ने अब तक 3 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 3 पारियों में उन्होंने 46.50 के औसत और 150 की स्ट्राइक रेट से 93 रन बनाए हैं. इस दौरान उनकी सबसे बड़ी पारी 84* रनों की रही. वहीं, IPL में सूर्या ने वानखेड़े स्टेडियम में 39 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 165.36 की स्ट्राइक रेट और 43.56 के औसत से 1394 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से इस मैदान पर 2 शतक और 11 अर्धशतक निकले हैं. यहां सूर्या के बल्ले से सबसे बड़ी पारी 103* रनों की रही है.
T20 World Cup 2026 में कैसा रहा है प्रदर्शन?
T20 World Cup 2026 का सफर अब तक कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए बल्ले से कुछ खास नहीं रहा है. वैसे तो सूर्या अब तक इस टूर्नामेंट में भारत की ओर से सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने 7 मैछ खेले हैं, जिनकी 7 पारियों में 135.88 की स्ट्राइक रेट और 38.50 के औसत से 231 रन बनाए हैं.
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया ने सेमीफाइनल जीता तो ट्रॉफी जीतना हो जाएगा तय! सामने आया गजब का संयोग
IND VS ENG: इंग्लैंड के खिलाफ कैसा है सूर्यकुमार यादव का ट्रैक रिकॉर्ड? आंकड़े देख खुश हो जाएंगे भारतीय फैंस
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,







/newsnation/media/media_files/DiFF14psR0M6sfxNdS1p.png?w=390&resize=390,220&ssl=1)

