Sport : IND vs ENG: बर्मिंघम में विराट कोहली को पीछे छोड़ ऋषभ पंत रच सकते हैं इतिहास, बनाने होंगे सिर्फ 29 रन #INA

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में 2 जुलाई से खेला जाएगा. इस मैच में विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत के पास सुनील गावस्कर और विराट कोहली को पीछे छोड़ने का मौका है. इसके लिए उन्हें सिर्फ 29 रन बनाने होंगे.

विराट कोहली के नाम दर्ज है रिकॉर्ड

इंग्लैंड के साथ खेली जा रही टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन में होना है. इस मैदान पर टेस्ट में भारत के लिए सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम पर दर्ज है. उन्होंने एजबेस्टन, बर्मिंघम में भारत के लिए 2 मैचों की 4 पारियों में 231 रन बनाए हैं.

इसमें उनका हाईएस्ट स्कोर 106 रनों का रहा. इस मैदान पर 57.75 की औसत और 61.27 की स्ट्राइक रेट के साथ एक शतक और एक अर्धशतक बनाया है. वहीं सुनील गावस्कर ने इस मैदान पर 3 टेस्ट की 6 पारियों में 216 रन बनाए हैं.

ऋषभ पंत के पास है रिकॉर्ड बनाने का मौका

ऋषभ पंत ने एजबेस्टन में अब तक 1 मैच की 2 पारियों में 101 के औसत से 203 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और एक अर्धशतक निकला है. अब यदि पंत 2 जुलाई से बर्मिंघम में खेले जाने वाले मैच में 29 रन बना लेते हैं, तो वह इस मैदान पर सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय क्रिकेटर बन जाएंगे और इस मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ देंगे. यदि वह 17 रन बनाते हैं, तो वह गावस्कर को पीछे छोड़कर इस मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे.

शानदार फॉर्म में हैं ऋषभ पंत

ऋषभ पंत मौजूदा समय में शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने लीड्स टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाया था. जहां, पहली पारी में उन्होंने 134 रन बनाए थे, तो वहीं दूसरी पारी में 118 रन बनाए थे. ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि एजबेस्टन में आसानी से पंत 29 रन बनाकर एजबेस्टन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बन जाएंगे.

ये भी पढ़ें: दूसरे टेस्ट में ये 2 खिलाड़ी कर सकते हैं भारत के लिए डेब्यू, कमाल का फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: दूसरा टेस्ट मैच खेलेंगे या नहीं जसप्रीत बुमराह? जानिए एजबेस्टन में कैसा है उनका ट्रैक रिकॉर्ड

IND vs ENG: बर्मिंघम में विराट कोहली को पीछे छोड़ ऋषभ पंत रच सकते हैं इतिहास, बनाने होंगे सिर्फ 29 रन




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button