Sport : IND vs ENG: भारत की आधी टीम को बेन स्टोक्स ने बनाया अपना शिकार, टेस्ट में पहली बार किया ये कारनामा #INA

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच मैनचेस्टर में खेला जा रहा है. इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया पहली पारी में 358 रनों पर ही सिमट गई. भारत के लिए साई सुदर्शन ने 61, यशस्वी जायसवाल ने 58 रन और ऋषभ पंत ने 54 रन बनाए. वहीं इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स भारतीय बल्लेबाजों के लिए घातक साबित हुए और 5 विकेट चटकाए
बेन स्टोक्स ने 5 विकेट हासिल कर किया बड़ा कारनाना
बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने इस मैच में 72 रन देकर 5 विकेट हासिल किए. उन्होंने सुभमन गिल, साई सुदर्शन, शार्दुल ठाकुर, वॉशिंगटन सुंदर और अंशुल कम्बोज को अपना शिकार बनाया. बता दें कि टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान उनका ये पहला 5 विकेट हॉल है. इसके पहले बेन स्टोक्स ये कारनामा नहीं कर पाए थे.
स्टोक्स मौजूदा सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
भारत के खिलाफ इस सीरीज में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने सभी मैचों में विकेट निकाला है और भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया है. तीसरे टेस्ट मैच में उन्होंने शानदार गेंदबाजी की थी और इंग्लैंड को दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. वो इस सीरीज में भारत-इंग्लैंड दोनों तरह से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं. इस सीरीज में बेन स्टोक्स अब तक 16 विकेट हासिल कर चुके हैं.
टेस्ट क्रिकेट में ले चुके हैं 200 से ज्यादा विकेट
बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड के लिए साल 2013 में टेस्ट डेब्यू किया था. वो अब तक टेस्ट क्रिकेट में कुल 229 विकेट हासिल कर चुके हैं. बेन स्टोक्स मौजूदा वक्त में दुनिया के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर हैं. बल्ले से कई बार उन्होंने बड़े मैचों में इंग्लैंड को जीत दिलाई है. स्टोक्स 115 टेस्ट मैचों में कुल 6891 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 13 चौके और 35 छक्के लगे हैं.
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में ये कारनामा करने वाले बने पहले भारतीय
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: ईशान किशन ने नहीं, चोटिल ऋषभ पंत की जगह CSK की इस खिलाड़ी को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: लंगड़ाते हुए बल्लेबाजी करने उतरे ऋषभ पंत, तालियों से गूजा मैनचेस्टर स्टेडियम, गजब का था नजारा, देखें वीडियो
IND vs ENG: भारत की आधी टीम को बेन स्टोक्स ने बनाया अपना शिकार, टेस्ट में पहली बार किया ये कारनामा
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












