Sport : IND vs ENG: Joe Root बने टेस्ट में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, टॉप पर है भारतीय दिग्गज #INA

Joe Root Record: जो रूट मैदान पर उतरें और रिकॉर्ड ना बनाएं, ऐसा कम ही देखने को मिलता है. अब भारत के साथ खेले जा रहे मैनचेस्टर टेस्ट मैच में जो रूट ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में जैक कैलिस को पीछे छोड़ते हुए ये कारनामा किया है.
जो रूट तीसरे नंबर पर पहुंचे
इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए बड़ा कारनामा कर लिया है. वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. उन्होंने इस मामले में जैक कैलिस को पीछे छोड़ा है, जिन्होंने अपने टेस्ट करियर में 13289 रन बनाए थे. वहीं जो रूट अब उनसे आगे निकल गए हैं.
The all-time leading run-scorers in Test cricket 📈
1️⃣ Tendulkar – 15,921
2️⃣ Ponting – 13,378
3️⃣ 𝗥𝗼𝗼𝘁 – 𝟭𝟯,𝟮𝟵𝟬 ⬆️
4️⃣ Kallis – 13,289
5️⃣ Dravid – 13,288
6️⃣ Cook – 12,472
7️⃣ Sangakkara – 12,400
8️⃣ Lara – 11,953
9️⃣ Chanderpaul – 11,867
🔟 Jayawardene – 11,814Joe Root,… pic.twitter.com/m8OY90YCj6
— England Cricket (@englandcricket) July 25, 2025
टॉप पर हैं सचिन तेंदुलकर
विश्व क्रिकेट में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज का नाम है सचिन तेंदुलकर. जी हां, अपने करियर में खेले गए 200 टेस्ट मैचों में सचिन ने 15921 रन बनाए हैं. वहीं, दूसरे नंबर पर रिकी पोंटिंग हैं, जिन्होंने 13289 टेस्ट रन बनाए. आपको बता दें, सचिन के नाम ना केवल टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है, बल्कि उनके नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच खेलने का और सबसे अधिक शतक (51) लगाने का भी रिकॉर्ड दर्ज है.
टेस्ट क्रिकेट में सर्वकालिक सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी
सचिन तेंदुलकर – 15,921
पोंटिंग – 13,378
जो रूट – 𝟭𝟯,2𝟵𝟬
जैक कैलिस – 13,289
राहुल द्रविड़ – 13,288
एलिस्टर कुक – 12,472
कुमार संगकारा – 12,400
ब्रायन लारा – 11,953
चंद्रपॉल – 11,867
महेला जयवर्धने – 11,814
ये भी पढ़ें: ‘श्रृंखला समाप्त’, IND vs ENG सीरीज के बीच अचानक केविन पीटरसन ने क्यों कही ये बात?
ये भी पढ़ें: Tilak Varma Century: इंग्लैंड में भारतीय बल्लेबाज का जलवा, इतनी गेंदों में जड़ा शानदार शतक
IND vs ENG: Joe Root बने टेस्ट में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, टॉप पर है भारतीय दिग्गज
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












