Sport : IND vs ENG: जो रूट ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ ये कीर्तिमान बनाने वाले बने दुनिया के पहले खिलाड़ी #INA

Joe Root India vs England 3rd Test: भारत के खिलाफ लॉड्स में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज दो रूट ने इतिहास रच दिया है. दरअसल जो रूट अब भारत के खिलाफ 3000 टेस्ट रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं. रूट ने लॉर्ड्स टेस्ट में 45 रन बनाते ही ये कीर्तिमान अपने नाम कर लिया.

जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास

लॉर्ड्स टेस्ट मैच शुरू होने से पहले भारत के खिलाफ जो रूट 59 पारियों में 2,955 रन बनाए थे. वो भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज पहले ही बन चुके थे, लेकिन अब उन्होंने भारत के खिलाफ 3000 हजार टेस्ट रन के आंकड़े को भी छू लिया है. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारत के खिलाफ अब तक 300 से भी ज्यादा खिलाड़ी खेल चुके हैं, लेकिन किसी ने ये कारनामा नहीं किया था. अब जो रूट सभी को काफी पीछो छोड़ भारत के खिलाफ 3,000 टेस्ट रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं.

भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज

भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिंकी पोटिंग दूसरे नंबर पर हैं. पोटिंग ने भारतीय टीम के खिलाफ 2555 रन बनाए हैं. वहीं इंग्लैंड के ही एलिस्टर कुक ने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं, उन्होंने 2431 रन बनाए हैं. जबकि 2356 रन के साथ स्टीव स्मिथ चौथे नंबर पर हैं. इस लिस्ट में वेस्ट इंडीज के क्लाइव लॉयड भी शामिल हैं, जिन्होंने टेस्ट करियर में भारत के खिलाफ 2,344 रन बनाए थे और वो पांचवे नंबर पर हैं.

जो रूट – 3000+ रन
रिकी पोंटिंग – 2,555 रन
एलिस्टर कुक – 2,431 रन
स्टीव स्मिथ – 2,356 रन
क्लाइव लॉयड – 2,344 रन

यह भी पढ़ें:  IND vs ENG: ऋषभ पंत चोटिल होकर मैदान से गए बाहर, लॉड्स टेस्ट में टीम इंडिया की बढ़ सकती है मुश्किलें

यह भी पढ़ें:  किस गेंदबाज ने बनवाया था ‘लॉर्ड्स’ का ऐतिहासिक मैदान? जहां लिखे जाते हैं क्रिकेट के सभी नियम

IND vs ENG: जो रूट ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ ये कीर्तिमान बनाने वाले बने दुनिया के पहले खिलाड़ी




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button