Sport : IND vs ENG: जोफ्रा आर्चर दूसरे टेस्ट से बढ़ाएंगे टीम इंडिया की मुश्किलें, भारत के खिलाफ ऐसा है रिकॉर्ड #INA

IND vs ENG: भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड का आगाज काफी शानदार रहा. बेन स्टोक्स की अगुवाई वाली टीम ने हेडिंग्ले में खेले गए पहले टेस्ट को पांच विकेटों से अपने नाम कर लिया. जीत के साथ इंग्लिश टीम ने श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली.

बर्मिंघम में होने वाले दूसरे टेस्ट में भी मेजबान टीम का पलड़ा भारी रहेगा. इसके अलावा उन्होंने आगामी मुकाबले से पहले अपने स्क्वॉड में बड़ा बदलाव किया. जिसके तहत खतरनाक तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की चार साल बाद वापसी हुई.   

भारत की मुश्किलें बढ़ाएंगे आर्चर

जोफ्रा आर्चर के आने से इंग्लैंड का गेंदबाजी आक्रमण पहले से अधिक मजबूत होगा. वहीं दूसरी ओर 30 वर्षीय पेसर के आने से टीम इंडिया की सिरदर्दी बढ़ने वाली है. इंग्लिश कंडिशंस में आर्चर भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ कहर बरपा सकते हैं. गौरतलब है कि मेहमान टीम में ज्यादा युवा खिलाड़ी हैं. जिन्हें जोफ्रा को खेलने का ज्यादा अनुभव नहीं है.

राइट हैंड पेसर का रन अप भले ही छोटा है. मगर उनकी गेंद काफी तेज गति से आती है. जोफ्रा आर्चर लगातार 150 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने की ताकत रखते हैं. इसके अलावा वह नई और पुरानी दोनों गेंदों से अपना प्रभाव छोड़ सकते हैं.  

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: जीत के बावजूद इंग्लैंड ने किया बदलाव, दूसरे टेस्ट के लिए इस खतरनाक गेंदबाज को किया टीम में शामिल

टीम इंडिया के खिलाफ रिकॉर्ड

टीम इंडिया के खिलाफ जोफ्रा आर्चर ने अब तक केवल दो ही टेस्ट मैच खेले हैं. जिसकी तीन पारियों में उन्होंने 4 विकेट हासिल किए हैं. 75 रन पर 2 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. वह 2021-22 श्रृंखला के दौरान इंग्लैंड के स्क्वॉड का हिस्सा रहे थे.

आर्चर के ओवरऑल आंकड़ों पर नजर डालें तो उनके नाम 13 टेस्ट की 24 पारियों में 42 विकेट दर्ज है. इस दौरान वह तीन बार एक पारी में 5 या इससे अधिक विकेट चटका चुके हैं. 45 रन पर 6 विकेट उनकी सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मेंस है.

इंग्लैंड का स्क्वॉड इस प्रकार है

बेन स्टोक्स, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्स, सैम कुक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, ओली पोप, जो रूट, जेमी स्मिथ, जोश टंग, क्रिस वोक्स और जोफ्रा आर्चर.

 

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह दूसरा टेस्ट खेलेंगे या नहीं? ये है अपडेट

IND vs ENG: जोफ्रा आर्चर दूसरे टेस्ट से बढ़ाएंगे टीम इंडिया की मुश्किलें, भारत के खिलाफ ऐसा है रिकॉर्ड




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button