Sport : IND vs ENG: केएल राहुल बड़ी पारी खेलने से चूके, इंग्लैंड के खतरनाक तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स ने इस तरह किया आउट #INA

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में भारत ने शुरुआत तो अच्छा किया, लेकिन लंच ब्रेक के बाद दूसरा सेशन शुरू होते ही केएल राहुल (KL Rahul) के रूप में टीम इंडिया को पहला झटका लगा है. केएल राहुल को क्रिस वोक्स ने आउट किया. राहुल 46 रन बनाकर आउट हुए.
मैनचेस्टर टेस्ट में भारत ने किया था शानदार शुरुआत
इंग्लैंड ने मैनचेस्टर टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी रही. इस मैच के पहले दिन का पहला सेशन पूरी तरह से भारत के नाम रहा. टीम इंडिया के दोनों ओपनर यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने अच्छी शुरुआत की. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 94 रनों की साझेदारी हुई.
KL Rahul अर्धशतक लगाने से चूके
केएल राहुल (KL Rahul) इस मैच में धीरे-धीरे एक बड़ी पारी की ओर आगे बढ़ रहे थे, लेकिन दूसरा सेशन शुरू होते ही क्रिस वोक्स ने राहुल को आउट किया. वोक्स ने जैक क्राउली के हाथों केएल राहुल को कैच आउट किया. केएल राहुल 98 गेंद पर 46 रन बनाकर आउट हुए. इस दौरान उन्होंने 4 चौके लगाए. वहीं दूसरी ओर अभी भी यशस्वी जायसवाल पर मौजूद हैं और उनका साथ देने साई सुदर्शन आएं हैं, जो टीम इंडिया के लिए सिर्फ अपना दूसरा टेस्ट मैच खेल रहे हैं.
WELL DONE, KL RAHUL. 🇮🇳
– 46 (98) yet another brilliant showpiece of resilience and class, a top effort by KLR. He’s been a standout in this England tour. 🫡 pic.twitter.com/R4nJmkZAAZ
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) July 23, 2025
चौथे टेस्ट मैच के लिए भारत-इंग्लैंड की प्लेइंग 11:
भारत की प्लेइंग 11: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अंशुल कम्बोज.
इंग्लैंड की प्लेइंग 11: जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ, ब्रायडन कार्स, क्रिस वोक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर.
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: यशस्वी जायसवाल का बल्ला सह नहीं पाया क्रिस वोक्स की गेंद, टूटा के हुआ अलग, देंखे .
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: मैनचेस्टर में दूसरी बार किसी भारतीय खिलाड़ी का हुआ है टेस्ट डेब्यू, अनिल कुंबले ने खेला था यहां पहला मैच
IND vs ENG: केएल राहुल बड़ी पारी खेलने से चूके, इंग्लैंड के खतरनाक तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स ने इस तरह किया आउट
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












