Sport : IND vs ENG: मैनचेस्टर टेस्ट में और भी खतरनाक हो होगी इंग्लैंड की प्लेइंग XI, 2 खूंखार प्लेयर्स की हुई वापसी #INA

India vs England 4th Test Playing : भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज बेहद रोमांचक हो रही है. 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से पीछे है. अब शुभमन गिल एंड कंपनी चौथा टेस्ट मैच जीतकर सीरीज में बराबरी करना चाहेगी, लेकिन टीम इंडिया के लिए ये मैच जीतने इतना आसान नहीं होने वाला है. चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की प्लेइंग 11 में 2 खतरनाक खिलाड़ियों की एंट्री हो सकती है.
23 जुलाई से खेला जाएगा IND vs ENG का चौथा टेस्ट मैच
भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच 23 जुलाई से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा. इस मैच के लिए इंग्लैंड ने अपने 14 सदस्यीय टीम का एलान किया. इंग्लैंड ने टीम में तेज गेंदबाज जैमी ओवरटन और सैम कुक को शामिल किया गया है. वहीं चोटिल होकर सीरीज से बाहर हुए शोएब बशीर की जगह 35 साल के लेफ्ट आर्म स्पिनर लियाम डॉसन की टीम में वापसी हुई. डॉसन लोवर ऑर्डर में अच्छी बल्लेबाजी भी करने में माहिर हैं.
भारत के खिलाफ चौथ टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग में हो सकती है 2 बदलाव
इंग्लैंड के लिए जैक क्रॉली और बेन डकेट की पारी की शुरुआत करते नजर आ सकते हैं. हालांकि जैक क्राउली ने अब तक कुछ खास नहीं किया है, लेकिन फिर भी उन्हें मौके मिल सकते हैं. जबकि ओली पोल, हैरी ब्रूक और जो रूट का खेलना तय है. वहीं चौथे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की गेंदबाजी डिपार्टमेंट में 2 बदलाव देखने को मिल सकता है. इसमें शोएब बशीर की जगह स्पिनर लियाम डॉसन का खेलना तय माना जा रहा है. वहीं तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स की जगह गस एटकिंसन को भी मौका मिल सकता है.
चौथे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन- जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), गस एटकिंसन/ब्रायडन कार्स, क्रिस वोक्स, लियाम डॉसन और जोफ्रा आर्चर.
यह भी पढ़ें: RCB को चैंपियन बनाने वाले खिलाड़ी को नहीं मिल रही थी लॉर्ड्स में एंट्री, फिर दिनेश कार्तिक ने की मदद, देखें .
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: मैनचेस्टर का KING है इंग्लैंड का ये बल्लेबाज, आंकड़े देख भारतीय खेमे की बढ़ेगी टेंशन
यह भी पढ़ें: BCCI से ज्यादा सैलरी देता है इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड, इंग्लिश खिलाड़ियों की सालाना सैलरी होती है इतने करोड़
IND vs ENG: मैनचेस्टर टेस्ट में और भी खतरनाक हो होगी इंग्लैंड की प्लेइंग XI, 2 खूंखार प्लेयर्स की हुई वापसी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












