Sport : IND vs ENG: नंबर-3 का सस्पेंस अब भी बरकरार, इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत के लिए कौन संभालेगा ये जिम्मेदारी #INA

India vs England 1st Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच कल यानी 20 जून से लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है. अब सबकी नजरें टीम इंडिया की प्लेइंग 11 पर है. वहीं मैच से एक दिन पहले प्रेस कॉनफ्रेंस में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने प्लेइंग-11 के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि अभी कुछ तय नहीं है. पिच को एक बार फिर देखेंगे जिसके बाद फैसला लेंगे.
नंबर-3 पोजीशन का कप्तान शुभमन गिल ने नहीं किया खुलासा
शुभमन गिल ने नंबर-3 पर कौन बल्लेबाजी करेगा इसपर भी सस्पेंस बरकरार रखा. हालांकि उन्होंने कहा कि वो नंबर-4 पर खेलेंगे. वहीं उपकप्तान ऋषभ पंत ने एक दिन पहले कहा था कि वो पांचवे नंबर पर खेलने उतरेंगे. इसके बाद रवींद्र जडेजा खेलते नजर आ सकते हैं. अब टीम इंडिया की प्लेइंग 11 पर सबकी नजरें हैं. इस सीरीज में केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ओपनिंग की जिम्मेदारी संभालते नजर आ सकते हैं, लेकिन तीसरे नंबर-3 का सस्पेंस अभी भी खत्म नहीं हुआ.
करुण नायर को नंबर-3 पर मिल सकता है मौका
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में नंबर-3 पर करुण नायर को मौका मिल सकता है. करुण नायर ने हाल में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ इंडिया ए के लिए दोहरा शतक लगाया था. करुण नायर इंग्लैंड के खिलाफ तिहरा शतक लगाने वाले एकमात्र खिलाड़ी भी हैं. करुण नायर का घरेलू क्रिकेट में भी पिछले कुछ वक्त में शानदार प्रदर्शन रहा है. ऐसे में उन्हें प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है.
साई सुदर्शन को करना पड़ सकता है डेब्यू का इंतजार
नंबर-3 का पोजीशन ऐसे भी बड़ी जिम्मेदारी वाली होती है. ऐसे में इस नंबर पर कोई अनुभवी बल्लेबाज को ही उतारा जा सकता है. वहीं साई सुदर्शन को अभी भी डेब्यू के लिए इंतजार करना पड़ा सकता है. साई सुदर्शन ने अब तक टेस्ट में टीम इंडिया के लिए डेब्यू नहीं किया है. ऐसे में उन्हें थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है.
यह भी पढ़ें: ये है वो खिलाड़ी जो दिल में छेद होने के बाद भी बना दुनिया का सबसे खतरनाक बल्लेबाज, सैकड़ों रिकॉर्ड पर करता है राज
यह भी पढ़ें: SL vs BAN: बांग्लादेश ने जिस श्रीलंकाई खिलाड़ी को मैदान से किया था बाहर, अब उसी को दिया गार्ड ऑफ ऑनर, . वायरल
यह भी पढ़ें: ‘IPL तो हर साल आता है’, शुभमन गिल का ये बयान, जीत लेगा करोड़ों क्रिकेट फैंस का दिल
IND vs ENG: नंबर-3 का सस्पेंस अब भी बरकरार, इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत के लिए कौन संभालेगा ये जिम्मेदारी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












