Sport : IND vs ENG: ऋषभ पंत ही नहीं, ये 6 भारतीय भी दोनों पारियों में लगा चुके हैं शतक, एक ने तो 3 बार किया है ये कारनामा #INA

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे हेडिंग्ले टेस्ट मैच में भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने दोनों पारियों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया है. वह ये कारनामा करने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज बन गए हैं. मगर, क्या आप जानते हैं कि एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाने का कारनामा 6 भारतीय क्रिकेटर कर चुके हैं. आइए आपको उनके बारे में बताते हैं.

विजय हजारे

विजय हजारे भारत के पहले बल्लेबाज थे, जिन्होंने टेस्ट मैच की दोनों पारियों में सेंचुरी लगाई. दिग्गज ने ये कारनामा 1948 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 116 और 145 रन की पारी खेली.

सुनील गावस्कर

भारत के सबसे सफल सलामी बल्लेबाजों में शुमार सुनील गावस्कर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. उन्होंने एक नहीं बल्कि तीन बार टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जमाए. पहली बार 1971 में वेस्टइंडीज के खिलाफ, दूसरी बार 1978 में पाकिस्तान और तीसरी बार वेस्टइंडीज के ही खिलाफ ये कारनामा किया था.

राहुल द्रविड़

पूर्व भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ ने अपने करियर में 2 बार एक टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाए. उन्होंने पहली बार ये कारनामा 1999 में न्यूजीलैंड के खिलाफ और दूसरी बार 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ ऐसा किया था. भारत ने पाकिस्तान को हराया था और न्यूजीलैंड से मैच ड्रॉ रहा.

रोहित शर्मा

टीम इंडिया के पूर्व टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. हिटमैन ने साउथ अफ्रॅीका के खिलाफ वाइजैक में खेले गए मैच में ये कारनामा किया, जहां पहली पारी में उन्होंने 176 और दूसरी पारी में 127 रन की पारी खेली थी.

विराट कोहली

जब किसी बड़े रिकॉर्ड की बात हो रही हो और उस लिस्ट में विराट कोहली का नाम ना आए, ऐसा कम ही देखने को मिलता है. रन मशीन के नाम से मशहूर कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2014 में खेले गए एडिलेट टेस्ट मैच में दोनों पारियों में शतक (115 और 141) लगाए थे.

अजिंक्य रहाणे

पूर्व भारतीय टेस्ट कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 2015 में दिल्ली में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच 2 शतक लगाए. उन्होंने पहली पारी में 127 और दूसरी पारी में 100* रन की पारी खेली थी.

अब लिस्ट में जुड़ गया ऋषभ पंत का नाम

दिग्गजों की इस एलीट लिस्ट में विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत का नाम भी शामिल हो गया है. पंत ने हेडिंग्ले टेस्ट मैच में इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में 134 और दूसरी पारी में 118 रन बनाए.

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: ऋषभ पंत की अतरंगी बैटिंग देख फैंस भी दंग, सोशल मीडिया पर आई फनी मीम्स की बाढ़

IND vs ENG: ऋषभ पंत ही नहीं, ये 6 भारतीय भी दोनों पारियों में लगा चुके हैं शतक, एक ने तो 3 बार किया है ये कारनामा




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button