Sport : IND vs ENG: ऋषभ पंत ने दोनों पारी में शतक जड़ रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले एशियाई और दुनिया के दूसरे विकेटकीपर #INA

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही लीड्स टेस्ट के दूसरी पारी में भी भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने शानदार शतक जड़ दिया है. उन्होंने 130 गेंद पर अपना शतक पूरा किया. ऋषभ पंत ने पहली पारी में शतक लगाया था. इसी के साथ ऋषभ पंत इंग्लैंड में टेस्ट मैच के दोनों पारियों में शतक लगाने वाले भारत ही नहीं बल्कि एशिया के पहले और दुनिया के दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं.
इंग्लैंड में टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले पहले विकेटकीपर बने ऋषभ पंत
ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का ये 8वां टेस्ट शतक है. वो भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज भी हैं. एमएस धोनी ने 6 शतक लगाए हैं. इसी के साथ ऋषभ पंत इंग्लैंड की धरती पर टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले एशिया के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं. वहीं पंत दुनिया के दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बने हैं. पंत से पहले इंग्लैंड में दोनों पारियों में शतक लगाने का कारनामा वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज साई होप ने किया था. उन्होंने लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर 2017 में दोनों पारियों में शतक जड़ा था.
रोहित शर्मा और विराट कोहली के क्लब में हुए शामिल
ऋषभ पंत ने इस शतक के साथ एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले 7वें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने विजय हजारे, विराट कोहली, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे की बराबरी कर ली है. इन चारों खिलाड़ियों ने 1-1 बार टेस्ट मैच की दोनों में शतक लगाने का कारनामा किया है. वहीं सुनील गावस्कर ने 3 और राहुल द्रविड़ ने 2 बार एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाने का कीर्तिमान बनाया है.
🚨 HISTORY BY RISHABH PANT 🚨
– PANT BECOMES THE FIRST ASIAN WK BATTER TO SCORE HUNDREDS IN BOTH INNINGS 🥶 pic.twitter.com/m5KrnhSzyO
— Johns. (@CricCrazyJohns) June 23, 2025
8⃣𝘁𝗵 𝗧𝗲𝘀𝘁 💯 𝗳𝗼𝗿 𝗥𝗶𝘀𝗵𝗮𝗯𝗵 𝗣𝗮𝗻𝘁! 🙌
1⃣st Indian . score hundreds in both innings of a Test in England 🔝
7⃣th Indian . score hundreds in both innings of a Test! 👏
Incredible batting display in the series opener from the #TeamIndia vice-captain! 👍 👍… pic.twitter.com/RzNA9lfFQr
— BCCI (@BCCI) June 23, 2025
यह भी पढ़ें: Rohit Sharma: आज ही के दिन शुरू हुआ था ‘हिटमैन’ का इंटरनेशनल सफर, 18 साल पूरे होने पर इमोशनल हुए रोहित शर्मा
यह भी पढ़ें: IND vs ENG टेस्ट के बीच ईशान किशन ने इंग्लैंड में मचाया धमाल, डेब्यू मैच में ही गेंदबाज के लिए बने सिरदर्द
IND vs ENG: ऋषभ पंत ने दोनों पारी में शतक जड़ रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले एशियाई और दुनिया के दूसरे विकेटकीपर
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












