Sport : IND vs ENG: ऋषभ पंत का शतक, बुमराह का कहर, ओली पोप का पलटवार, हेडिंग्ले टेस्ट के दूसरे दिन की ऐसी रही कहानी #INA

IND vs ENG: हेडिंग्ले टेस्ट दिलचस्प मोड़ पर जाता हुआ नजर आ रहा है. भारतीय टीम की पहली पारी के जवाब में इंग्लैंड ने पलटवार किया. दूसरे दिन ऋषभ पंत ने अपने टेस्ट करियर का सातवां शतक ठोका. जिसकी बदौलत मेहमान टीम एक बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब रही.
इसके बाद टीम के नंबर-1 बॉलर जसप्रीत बुमराह ने कहर बरपाकर इंग्लिश टीम को अहम झटके दिए. हालांकि इस दौरान इंग्लैंड के लिए ओली पोप ने शानदार शतक जड़ा. खेल के दूसरे दिन की कहानी इन्हीं 3 खिलाड़ियों के इर्द गिर्द घूमी.
पंत का इंग्लैंड में एक और सैंकड़ा
ऋषभ पंत को इंग्लैंड की धरती बहुत भाती है. उन्होंने इसका ताजा उदाहरण हेंडिग्ले में चल रहे पहले टेस्ट के दौरान दिया. जहां मैच के दूसरे दिन लेफ्ट हैंड बैटर ने इंग्लिश सरजमीं पर अपना तीसरा और इंग्लैंड के विरुद्ध कुल चौथा सैंकड़ा पूरा किया.
27 वर्षीय खिलाड़ी ने 146 गेंदों पर ये कारनामा किया. जॉश टंग की गेंद पर एल्बीडब्ल्यू होने से पहले वह 178 गेंदों पर 134 रन बनाने में कामयाब रहे. टीम इंडिया ने पहली पारी में 471 रन बोर्ड पर लगाए.
ये भी पढ़ें: ‘Superb, Superb, Superb’ गावस्कर ने सुधारी अपनी 6 महीने पुरानी गलती, क्या है मामला, जिसकी हर तरफ है चर्चा
जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी
जसप्रीत बुमराह भारत के लिए गेंदबाजी में एक बार फिर अहम भूमिका निभाते हुए नजर आए. दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने पारी के पहले ही ओवर की आखिरी गेंद पर इंग्लैंड को पहला झटका दिया. जैक क्राउली 4 रन बनाकर बुमराह की बाहर जाती गेंद को खेलने के प्रयास में स्लिप में लपके गए.
करुण नायर ने उनका अच्छा कैच लपका. इसके बाद जस्सी ने बेन डकेट को 62 के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया. स्टंप्स से ठीक पहले जो रूट (28) भी भारतीय बॉलर की छठे स्टंप की बॉल पर शॉट लगाते हुए करुण नायर के हाथों स्लिप में लपक लिए गए. रूट टेस्ट में जसप्रीत बुमराह के हाथों 10वीं बार आउट हुए.
ओली पोप का जबरदस्त फाइटबैक
ओली पोप ने इंग्लैंड के लिए एक और जबरदस्त पारी खेली. 27 वर्षीय क्रिकेटर ने लीड्स में चल रहे पहले टेस्ट की पहला पारी में अपना नौवां टेस्ट शतक लगाया. 131 गेंदों पर 100 रन बनाकर वह फिलहाल नाबाद हैं. बता दें कि जब ये खिलाड़ी 60 रनों पर थे, तब यशस्वी जायसवाल ने चौथी स्लिप में उनका कैच छोड़ दिया.
जिसका पोप ने पूरा फायदा उठाया. इंग्लिश बैटर अब तीसरे दिन अपनी पारी आगे बढ़ाएंगे. वहीं हैरी ब्रूक उनके साथ क्रीज पर खड़े हैं. जिन्हें अभी खाता खोलना बाकी है. इंग्लैंड का स्कोर 3 विकेट पर 209 है. मेजबान टीम 262 रनों से पीछे है.
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: सिर्फ 41 रन के अंदर टीम इंडिया ने गंवा दिए आखिरी 6 विकेट, पहली पारी में भारत ने बनाए इतने रन
IND vs ENG: ऋषभ पंत का शतक, बुमराह का कहर, ओली पोप का पलटवार, हेडिंग्ले टेस्ट के दूसरे दिन की ऐसी रही कहानी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












