Sport : IND vs ENG: लॉर्ड्स में रोहित शर्मा का शतक गया बेकार, गेंदबाजों ने डुबोई नैया, इंग्लैंड ने तीसरा मैच जीतकर सीरीज पर किया कब्जा #INA

IND vs ENG 3rd ODI: भारतीय टीम को टी20I के बाद इंग्लैंड में वनडे सीरीज में भी हार का सामना करना पड़ा है. लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे और डिसाइडर वनडे मैच में इंग्लैंड ने भारत को 27 रनों से हराकर सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया है. इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बेन डकेट के शतक और जैकब बेथेल-जो रूट की शानदार पारी के बदौलत 387 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया था. जवाब में टीम इंडिया 7 विकेट पर 360 रन ही बना सकी. भारत की ओर से रोहित शर्मा ने 138 रनों की शानदार पारी खेली. शुभमन गिल 77 रन और विराट कोहली 74 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके. टीम इंडिया के मीडिल ऑर्डर ने भी निराश किया. वहीं भारतीय गेंदबाजों ने इतने रन नहीं लुटाए होते तो शायद यह मैच भारत के हाथ से नहीं फिसलती.
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने टीम इंडिया को दिलाई अच्छी शुरुआत
इंग्लैंड के दिए 388 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की पारी का आगाज कप्तान शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने की. दोनों सलामी बल्लेबाजों ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई और 24 ओवर तक विकेट नहीं गंवाया. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 147 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन फिर अदिल रशिद ने भारत को पहला झटका दिया. उन्होंने ळुभमन गिल को पवेलियन भेजा है. गिल ने 84 गेंदों पर 77 रनों की पारी खेली, जिसमें 10 चौका और 1 छक्का शामिल रहा.
रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच हुई 113 रनों की साझेदारी
इसके बाद भारतीय टीम के लॉर्ड्स के मैदान पर 2 दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली ने मिलकर मोर्चा संभाला और दूसरे विकेट के लिए 113 रनों की शानदार साझेदारी की. इस दौरान रोहित अपने पुराने और खतरनाक फॉर्म में नजर आए. हिटमैन ने इंग्लिश गेंदबाजों की जमकर धुनाई की, लेकिन फिर कप्तान हैरी ब्रूक ने 39वां ओवर युवा खिलाड़ी जैकब बेथेल को सौंपा.
लॉर्ड्स में ODI शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने रोहित शर्मा
बेथेल ने इस चौथी गेंद पर रोहित शर्मा को आउट कर भारत को बड़ा झटका दिया. रोहित ने 110 गेंदों पर 138 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 17 चौके और 5 छक्के निकले. बता दें कि रोहित लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने हैं. रोहित के आउट होने के बाद ईशान किशन और श्रेयस अय्यर भी जल्दी आउट हो गए. सैम करन ने 44वें ओवर में 304 रन के स्कोर पर भारत को 2 बड़े झटके दिए. इस ओवर की तीसरी गेंद पर ईशान किशन को सैम करन ने 14 रन के निजी स्कोर पर चलता किया. इसके बाद आखिरी गेंद पर श्रेयस अय्यर को पवेलियन भेजा. अय्यर बिना खाता खोले ही आउट हो गए.
First Indian . score an ODI century at Lord’s ✅
8️⃣th ODI century in England ✅Rohit Sharma with a special knock at the Home of Cricket 💙
Updates ▶️ https://t.co/pLZ2PvDH5G#TeamIndia | #ENGvIND | @ImRo45 pic.twitter.com/S23LZfktRi
— BCCI (@BCCI) July 19, 2026
विराट कोहली टीम इंडिया को नहीं दिला सके जीत
इसके बाद फिर 46वें ओवर में सैम करन ने विराट कोहली को आउट कर टीम इंडिया को इस मैच से दूर कर दिया. कोहली 60 गेंद पर 74 रन बनाकर आउट हुए. इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौका और 3 छक्का निकला. कोहली के आउट होने के बाद टीम इंडिया लगातार विकेट गंवाती रही. केएल राहुल 12, अक्षर पटेल 2 रन, बरार और अर्शदीप सिंह नाबाद 18ृ-18 रन बनाए. इंग्लैंड के लिए सैम करन ने 4 विकेट लिए.
इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाए थे 387 रन
भारत के खिलाफ इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 3 विकेट पर 387 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया था. इंग्लैंड के लिए बेन डकेट ने सबसे ज्यादा 141 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली. जेकब बेथेल ने 91 रन बनाए थे. जो रूट ने नाबाद 74 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं जोस बटलर ने सिर्फ 11 गेंदों पर नाबाद 41 रनों की तूफानी पारी खेली. जबकि भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट चटकाए. जबकि प्रिंद यादव को एक सफलता मिली.
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास, SENA देश के खिलाफ ये कारनामा करने वाले बने दुनिया के पहले खिलाड़ी
IND vs ENG: लॉर्ड्स में रोहित शर्मा का शतक गया बेकार, गेंदबाजों ने डुबोई नैया, इंग्लैंड ने तीसरा मैच जीतकर सीरीज पर किया कब्जा
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,