Sport : IND vs ENG: दूसरा टेस्ट भी हारेगा भारत? ये रिकॉर्ड दे रहा है संकेत #INA

IND vs ENG: पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के तहत भारत और इंग्लैंड अब दूसरा मुकाबला खेलने उतरेगी. 2 जुलाई से इस मैच की शुरुआत होगी. बर्मिंघम में स्थित एजबेस्टन का मैदान इस मुकाबले की मेजबानी करेगा. इंग्लिश टीम श्रृंखला में 1-0 से आगे चल रही है.

अगले मैच में ये अंतर 2-0 हो सकता है. भारतीय टीम का पिछला रिकॉर्ड इसका दावा कर रहे हैं. ऐसे में शुभमन गिल के ऊपर नामुमकिन को मुमकिन करने की जिम्मेदारी रहेगी. 

टीम इंडिया के लिए बुरी खबर

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले तमाम भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है. अगला मुकाबला एजबेस्टन में खेला जाएगा. यहां टीम इंडिया का पिछला रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है. ऐसे में अगले मैच में इंग्लैंड फेवरेट रहेगी.

दूसरी तरफ इंडियन टीम के ऊपर अतिरिक्त दबाव रहेगा. अब तक इस मैदान पर भारत ने कुल 8 टेस्ट मैच खेले हैं. जिसमें उन्हें सात मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं 3 जुलाई, 1986 को खेला गया टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था. 

ये भी पढ़ें: आईपीएल के बाद इस लीग में भी धमाल मचा रहे हैं रोमारियो शेफर्ड, RCB के खिलाड़ी ने ठोकी धुआंधार फिफ्टी

बल्लेबाजी में भी खराब रिकॉर्ड

टीम इंडिया, जिनकी ताकत बल्लेबाजी मानी जाती है, वह एजबेस्टन में 16 पारियों में केवल एक ही दफा 300 का आंकड़ा छुआ. वहीं उनका न्यूनतम स्कोर 92 है. इस मैदान पर सर्वोच्च स्कोर इंग्लैंड का है. 2011 में इस टीम ने भारत के खिलाफ 7 विकेट के नुकसान पर 710 रन बनाए थे. पूर्व इंग्लिश बैटर एलिस्टर कुक ने 294 रनों की शानदार पारी खेली थी. इंग्लैंड यह मुकाबला 242 रनों के अंतर से जीतने में कामयाब रही थी. 

गलतियों से लेना होगा सबक

पहला टेस्ट पांच विकेट से हारने के बाद भारतीय टीम को करारा झटका लगा. इस मैच में शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम की फील्डिंग काफी खराब रही थी. दोनों पारियों को मिलाकर मेहमान टीम ने 8 से ज्यादा कैच छोड़े थे.

इस मैच में टीम इंडिया का लोअर ऑर्डर बुरी तरह फ्लॉप रहा था. साथ ही जसप्रीत बुमराह को छोड़ अन्य गेंदबाज अधिक योगदान नहीं दे सके. ऐसे में दूसरा टेस्ट अगर जीतना है, तो उन्हें अपनी पिछली गलतियों पर काम करना होगा. 

 

ये भी पढ़ें: सूर्यकुमार यादव की हॉस्पिटल से आई ये तस्वीर, फैंस के बीच मची हलचल, जानें क्या है कहानी

IND vs ENG: दूसरा टेस्ट भी हारेगा भारत? ये रिकॉर्ड दे रहा है संकेत




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button