Sport : IND vs ENG: शुभमन गिल का 430 रन, आकाश दीप-सिराज की घातक गेंदबाजी, भारत ने इंग्लैंड को 336 रनों से हराकर रचा इतिहास #INA


India vs England 2nd Test: भारत ने बर्मिंघम में खेले गए दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 336 रनों से हराकर इतिहास रच दिया है. शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने पहली बार बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर टेस्ट मैच जीता है. वहीं बर्मिंघम में टेस्ट जीतने वाली टीम इंडिया पहली एशिया टीम भी बनी है. इस मैच में शुभमन गिल, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज ने कमाल का प्रदर्शन किया जो लंबे वक्त तक याद रखा जाएगा.
टीम इंडिया ने पहली पारी में 587 रन बनाकर लिया था 180 रनों की लीड
बर्मिंघम टेस्ट टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 587 रनों का स्कोर खड़ा किया. जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 407 रनों पर सिमट गई और टीम इंडिया को 180 रनों की लीड मिली. इसके बाद दूसरी पारी में भारत ने 427 रन पर पारी घोषित किया और इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 608 रनों का विशाल लक्ष्य रखा. जवाब में इंग्लैंड की टीम पांचवे दिन 271 रनों पर सिमट गई.
Shubman Gill ने दोनों पारी में बनाए कुल 430 रन
शुभमन गिल ने इस मैच में खतरनाक बल्लेबाजी की और एक टेस्ट मैच में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने. गिल ने पहली पारी में 269 रनों की पारी खेली. इसके बाद दूसरी पारी में 161 रन बनाए.
आकाश दीप ने 10 विकेट लिए
बर्मिंघम टेस्ट मैच में आकाश दीप ने जिस तरह गेंदबाजी की है वो लंबे वक्त कर याद रखा जाएगा. इस मैच में बिहार के इस खिलाड़ी ने दोनों पारियों में कुल 10 विकेट लेकर इंग्लैंड की बैटिंग ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया. पहली पारी में आकाश दीप ने 4 विकेट चटकाए थे. जबकि दूसरी पारी में 6 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया. वहीं मोहम्मद सिराज ने पहली पारी में 5 विकेट हॉल लिया था.
IND vs ENG: शुभमन गिल का 430 रन, आकाश दीप-सिराज की घातक गेंदबाजी, भारत ने इंग्लैंड को 336 रनों से हराकर रचा इतिहास
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,











