Sport : IND vs ENG: शुभमन गिल के सिर पर सन्न से लगी बॉल, टला बड़ा हादसा, वीडियो में देखें कैसे हुआ ऐसा #INA

IND vs ENG: बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है, जहां पहली पारी में शुभमन गिल ने 269 रन बनाकर खूब महफिल लूटी. लेकिन, अब खेल के तीसरे दिन उनके सिर पर एक तेज गेंद लगी है. हालांकि, अच्छी बात ये रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ और गिल पूरी तरह फिट हैं.

कैच लेने के चक्कर में शुभमन गिल के सिर पर लगी चोट

बर्मिंघम टेस्ट मैच में शुभमन गिल की बल्लेबाजी ने सभी का दिल जीता. लेकिन, खेल के तीसरे दिन वह कैच लेने के चक्कर में खुद को खतरे में डाल बैठे. दरअसल, बात इंग्लैंड की पारी के 37वें ओवर की है, जिसे लेकर आए रवींद्र जडेजा. इस ओवर की दूसरी गेंद पर हैरी ब्रूक ने एक करारा कट शॉट खेला. 

वो गेंद को सही से हिट नहीं कर पाए और बैट के एज से लगकर गेंद स्लिप में तैनात गिल की ओर चली गई. मगर शॉट इतनी ताकत से लगाया गया था कि गेंद बहुत तेजी से गिल की ओर आई और भारतीय कप्तान सही से इसे पढ़ नहीं पाए.

अपने सिर की ओर आते कैच को लपकने की कोशिश उन्होंने की लेकिन गेंद की रफ्तार से मात खा गए और वो सीधे उनके सिर के बाईं ओर लगी. गेंद लगने से गिल दर्द से चीख उठे. फिजियो मैदान पर आए और उन्होंने जरूरी जांच की. हालांकि, अच्छी बात ये है कि इस घटना में गिल को कोई गंभीर चोट नहीं आई और बाल-बाल उनकी आंख बची, क्योंकि गेंद उनकी आंख के काफी नजदीक हेलमेट पर लगी थी.

भारत की बढ़त होती जा रही कम

बर्मिंघम टेस्ट का तीसरा दिन जब शुरू हुआ, तो ऐसा लगा कि भारतीय टीम का पलड़ा भारी है. चूंकि, तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने बैक टू बैक 2 गेंदों पर 2 विकेट झटके, जिससे इंग्लैंड का स्कोर एक वक्त पर 84/5 हो गया था, लेकिन फिर जेमी स्मिथ और हैरी ब्रूक ने मिलकर अपनी टीम की वापसी कराई.

दोनों के बीच पार्टनरशिप 200 रनों से अधिक की हो गई है और उनकी इस साझेदारी की बदौलत इंग्लैंड ने मैच में शानदार वापसी की है. बता दें, जेमी स्मिथ और हैरी ब्रूक शतक जड़ चुके हैं और इंग्लैंड का स्कोर 337/5 (खबर लिखे जाने तक) का हो गया है. भारत फिलहाल 250 रनों से आगे है.

ये भी पढ़ें: कौन है फास्टेस्ट टेस्ट सेंचुरी लगाने वाला भारतीय बल्लेबाज, जिसने सिर्फ 74 गेंदों में ही जड़ दिया था शतक

ये भी पढ़ें: Harry Brook Century: पिछले मैच में अधूरा रह गया था जो काम, उसे हैरी ब्रूक ने किया पूरा, जड़ा 9वां टेस्ट शतक

IND vs ENG: शुभमन गिल के सिर पर सन्न से लगी बॉल, टला बड़ा हादसा, वीडियो में देखें कैसे हुआ ऐसा




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button