Sport : IND vs ENG: टेस्ट को भी टी-20 वाले अंदाज में खेल रहे हैं वैभव सूर्यवंशी, इतने रन बनाकर हुए आउट #INA

IND vs ENG: भारतीय क्रिकेट टीम के 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड में एक बार फिर अपना कमाल का खेल दिखाया और महफिल लूट ली. इंग्लैंड के साथ खेले जा रहे दूसरे यूथ टेस्ट मैच में वैभव ने भले ही छोटी पारी खेली हो, लेकिन उन्होंने जिस अंदाज में बैटिंग की, वह तारीफ-ए-काबिल रही. 

वैभव ने खेली छोटी मगर आतिशी पारी

वैभव सूर्यवंशी जब भी मैदान पर उतरते हैं, तो सभी की नजरें उनपर टिकी होती हैं. वैभव एक विस्फोटक बल्लेबाज हैं और वह टेस्ट को भी टी-20 वाले अंदाज में खेलते हैं. अब इंग्लैंड के साथ खेले जा रहे दूसरे यूथ टेस्ट मैच में जब वैभव की बल्लेबाजी आई, तो उन्होंने शानदार प्रदर्शन करके दिखाया.

वैभव ने अपनी पारी की शुरुआती 5 गेंदों पर कोई बड़ा शॉट नहीं लगाया और सिर्फ 1 रन बनाया. मगर, फिर उन्होंने 6वीं गेंद पर चौका लगाया और अपना फॉर्म दिखाया. 14 गेंदों पर 20 रन बनाए. अपनी इस छोटी सी पारी में वैभव ने 2 छक्के और 1 चौके लगाए.

इंग्लैंड की टीम हुई थी 309 पर ऑलआउट

भारत और इंग्लैंड की अंडर-19 टीमों के बीच दूसरा यूथ टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जहां, पहले बल्लेबाजी करने आई इंग्लैंड की टीम 309 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. इस दौरान इंग्लैंड के इकांश सिंह ने 117 रनों की शतकीय पारी खेली.

भारत का स्कोर 51/1

इंग्लैंड की टीम 309 रन बनाकर आउट हुई. फिर भारत की ओर से ओपनिंग करने आए कप्तान आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी के बीच 37 रनों की पार्टनरशिप हुई. वैभव 14 गेंद पर 20 रन बनाकर आउट हुए. आयुष म्हात्रे 24 और विहान मल्होत्रा 6 रन पर नाबाद हैं. इस तरह टीम इंडिया का स्कोर 51/1 है.

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: इंग्लैंड हो जाए सावधान, टीम इंडिया में आ गया है खतरनाक गेंदबाज, एक पारी में ले चुका है 10 विकेट

ये भी पढ़ें: IND vs SA: आज एक्शन में दिखेंगे युवराज धवन रैना भज्जी जैसे कई दिग्गज, जानें कहां देख सकते हैं LIVE मैच

IND vs ENG: टेस्ट को भी टी-20 वाले अंदाज में खेल रहे हैं वैभव सूर्यवंशी, इतने रन बनाकर हुए आउट




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button