Sport : IND VS ENG: लॉर्ड्स में भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर क्यों उतरे? वजह है दिल छूने वाली #INA

IND VS ENG: लॉर्ड्स के मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच के नतीजे के साथ ही फैसला होगा कि ये सीरीज किसने अपने नाम की. इस मैच में टॉस जीतकर भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने गेंदबाजी करने का फैसला किया है. मगर, इस दौरान दोनों ही टीमों के खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे हैं. दोनों ही टीमों के खिलाड़ी दिग्गज सर गैरी सोबर्स के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए काली पट्टी बांधकर उतरे हैं.
काली पट्टी बांधकर क्यों उतरे भारत-इंग्लैंड के खिलाड़ी?
#TeamIndia is wearing black armbands . pay tribute . West Indies legend Sir Garfield Sobers following his passing on Friday.#ENGvIND pic.twitter.com/cYXAWc40iT
— BCCI (@BCCI) July 19, 2026
भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मैच लॉर्ड्स में खेला जा रहा है. इस मैच में जब दोनों टीमों के खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे. इस काली पट्टी के जरिए दोनों ही टीमों के खिलाड़ी दिग्गज क्रिकेटर सर गैरी सोबर्स के निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं.
17 जुलाई को 89 की उम्र से गैरी सोबर्स ने अपनी अंतिम सांस ली थी, जिसके बाद खेले जा रहे लॉर्ड्स वनडे में दोनों टीमों के खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे. BCCI ने पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा- शुक्रवार को वेस्टइंडीज के दिग्गज सर गारफील्ड सोबर्स के निधन के बाद टीम इंडिया उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए काली पट्टी बांध रही है.
A perfectly observed minute’s silence for one of the greats of the game, Sir Garfield Sobers 🖤 pic.twitter.com/Pi8ZJD2tSG
— England Cricket (@englandcricket) July 19, 2026
सर गैरी सोबर्स का करियर
सर गैरी सोबर्स का नाम दुनिया के सबसे खतरनाक ऑलराउंडर खिलाड़ियों में शुमार है. वेस्टइंडीज के लिए उन्होंने 93 टेस्ट मैच खेले. इस दौरान उन्होंने 57.78 की शानदार औसत से 8032 रन बनाए. उनके नाम 26 शतक और 30 अर्धशतक दर्ज हैं. फील्डिंग में उन्होंने 109 कैच भी पकड़े. गेंदबाजी में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 235 विकेट लिए, जिसमें 6 बार एक पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा शामिल है. अगर फर्स्ट क्लास क्रिकेट की बात करें तो उन्होंने 383 मैचों में 28,314 रन बनाए, जिसमें 86 शामिल रहे. वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 1,043 विकेट हासिल किए.
ये भी पढ़ें: लॉर्ड्स वनडे मैच की प्लेइंग-11 से बाहर क्यों हुए जसप्रीत बुमराह? कप्तान शुभमन गिल ने टॉस पर बताई असली वजह
IND VS ENG: लॉर्ड्स में भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर क्यों उतरे? वजह है दिल छूने वाली
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,