Sport : IND vs ENG: पहले ही ओवर में जसप्रीत बुमराह ने ले लिया विकेट, इंग्लैंड की बढ़ीं मुश्किलें #INA

IND vs ENG: लीड्स टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने पहली पारी में 471 रन बोर्ड पर लगाए और अब बल्लेबाजी की बारी इंग्लैंड की है. जहां, नई गेंद से गेंदबाजी करने आए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पहले ही ओवर में भारत को पहली सफलता दिला दी है. उन्होंने इंग्लिश ओपनर जैक क्रॉली को सस्ते में आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है.

जसप्रीत बुमराह ने दिलाई पहली सफलता

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई. लीड्स टेस्ट में इंग्लैंड की ओर से ओपनिंग करने आए जैक क्रॉली को सिर्फ 4 रन के स्कोर पर जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन का रास्ता दिखा दिया.

बुमराह ने गुड लेंथ की गेंद फेंकी, जो टप्पा पड़ने के बाद मिडिल लेग की ओर झुकी, डेक से टकराई और काफी स्लो हो गई, S शेप में टर्न हुई और बाहरी किनारे को छूती हुई, फिर उनकी पिछली जांघ को छूती हुई सीधे पहली स्लिप में चली गई, जहां खड़े करुण नायर ने कैच लपक लिया और भारत को पहली सफलता मिल गई.

पहली पारी में भारत ने बनाए 471 रन

भारत को ओपनिंग जोड़ी ने अच्छी शुरुआत दिलाई, क्योंकि पहले विकेट के लिए केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल के बीच 91 रनों की पार्टनरशिप हुई. अच्छी शुरुआत को आगे बढ़ाते हुए भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लिश गेंदबाजों की जमकर पिटाई की.

मगर, गौर करने वाली बात ये है कि भारत ने आखिरी 6 विकेट सिर्फ और सिर्फ 41 रनों के भीतर गंवा दिए. कहना गलत नहीं होगा कि पारी की शुरुआत भले ही भारत ने अच्छी की हो, मगर अंत तक इंग्लिश गेंदबाजों ने वापसी कर ली. इस तरह भारत पहली पारी में 471 रन पर ऑलआउट हुआ.

ये भी पढ़ें: शतक पर शतक, शतक पर शतक, 19 साल बाद टीम इंडिया ने बनाया वो रिकॉर्ड, जिसे फैंस के लिए जानना है जरूरी

ये भी पढ़ें: रईसों वाले सारे शौक रखते हैं शुभमन गिल, इन तरीकों से करते हैं मोटी कमाई, जानें नेट वर्थ है कितनी

IND vs ENG: पहले ही ओवर में जसप्रीत बुमराह ने ले लिया विकेट, इंग्लैंड की बढ़ीं मुश्किलें




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button