Sport : IND vs ENG: 6 मिनट वाले विवाद के बाद लॉड्स टेस्ट में एक और विवाद, क्या मोहम्मद सिराज को ICC से मिलेगी सजा? #INA

India vs England 3rd Test Lords: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉड्स में खेली जा रही तीसरे टेस्ट मैच में काफी रोमांच देखने को मिल रहा है. इस मैच के तीसरे दिन के आखिरी के 6 मिनट में गजब का ड्रामा देखने को मिला जब जैक क्राउली समय बर्बाद कर रहे थे. इसके बाद आज चौथे दिन के खेल शुरू होने के कुछ देर बाद ही दूसरा विवाद देखने को मिला, जब मोहम्मद सिराज ने बेन डकेट को आउट किया और जश्न मनाते हुए उन्हें टच किया. सिराज को इसके लिए ICC से सजा मिल सकता है.
Mohammed Siraj ने बेन डकेट को आउट करने के बाद मनाया जश्न
लॉड्स टेस्ट के चौथे दिन के शुरुआत में मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने बेन डकेट को जसप्रीत बुमराह के हाथों कैच आउट कराया, जिसके बाद सिराज डकेट के काफी करीब गए और जोश से भरे अंदाज में जश्न मनाए. इस दौरान सिराज का कंधा भी डकेट से टकराया, जिसके बाद अंपायर ने सिराज से बात की. हालांकि रिप्ले से पता चला कि बेन डकेट, सिराज की तरफ मुड़े थे, जिसके कारण दोनों के कंधे टकराए. सिराज का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है.
मोहम्मद सिराज को मिलेगी सजा?
ICC के रूल आर्टिकल 2.12 के तहत प्लेयर्स जानबूझ के एक-दूसरे के साथ शारीरिक संपर्क नहीं कर सकते हैं. सिराज या फिर डकेट में से किसी को दोषी पाया जाता है, तो उन्हें लेवल 1 या लेवल 2 के आरोप में सजा मिल सकती है. इससे पहले भी सिराज तीसरे दिन जोश में थे. दरअसल लॉड्स टेस्ट के तीसरे दिन के आखिरी में जब 6 मिनट का समय बचा था और टीम इंडिया कम से कम 2 ओवर डालना चाहती थी तो जैक क्राउली जानबूझकर मैच में देरी कर रहे थे. इस वजह से सिराज और कप्तान शुभमन गिल का क्रॉली के साथ कहासुनी हो गई थी.
🔥 MIYAN MAGIC ON FIRE! 🔥 Mohammed Siraj strikes twice, sending Ben Duckett (12)* & Ollie Pope(4)* back . the pavilion! 🏏 India’s pace spearhead is turning the game at Lord’s ! #INDvsENG #Siraj #Cricket 𝗗𝗦𝗣 𝗦𝗶𝗿𝗮𝗷 #RishabhPant pic.twitter.com/ZWJ2zpfRaU
— Vishnu Sharma (@Vishnu_Sharma31) July 13, 2025
You can’t escape the DSP! 🚨
One shot too many & #BenDuckett has . make his way back as #MohammedSiraj provides an early breakthrough!#ENGvIND 👉 3rd TEST, DAY 4 | LIVE NOW on JioHotstar 👉 https://t.co/vo6bbH8PcQ pic.twitter.com/4vO1Elz9eo
— Star Sports (@StarSportsIndia) July 13, 2025
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: हैरी ब्रूक खेल रहे थे बैजबॉल, आकाश दीप ने ऐसे किया चारो खाने चित, हुए क्लीन बोल्ड, देखें .
यह भी पढ़ें: WI vs AUS: क्या कोई पकड़ सकता है ऐसा कैच, इस खिलाड़ी ने लपक ट्रेविस हेड को किया आउट, . हुआ वायरल
IND vs ENG: 6 मिनट वाले विवाद के बाद लॉड्स टेस्ट में एक और विवाद, क्या मोहम्मद सिराज को ICC से मिलेगी सजा?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












