Sport : IND vs ENG: इंग्लैंड से जीतने के लिए कितना टारगेट होगा काफी? टीम इंडिया को बनाने होंगे इतने रन #INA


IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला हेडिंग्ले में खेला जा रहा है. इस मुकाबले के 3 दिन खत्म हो चुके हैं और दूसरी पारी में फिलहाल टीम इंडिया के पास 96 रनों की बढ़त है. मगर, अब सवाल ये उठता है कि अगर भारत को इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच जीतना है, तो बोर्ड पर कितने रनों का लक्ष्य लगाना होगा.
कितना टारगेट होगा काफी?
इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे हेडिंग्ले टेस्ट मैच में भारत को यदि मैच में अपना दबदबा बनाए रखना है, तो बल्लेबाजों को पूरी कोशिश करनी होगी कि वह बोर्ड पर 400 से अधिक रनों का स्कोर लगाए, ताकि वह इंग्लैंड को एक बड़ा लक्ष्य दे सकें. इस मैदान पर होने वाला हाईएस्ट रनचेज 404 रनों का है.
जी हां, हेडिंग्ले में सबसे सफल टेस्ट चेज 404 रनों का है जो ऑस्ट्रेलिया ने 1948 में इंग्लैंड के खिलाफ हासिल किया था, जिसमें डॉन ब्रैडमैन 173 रन बनाकर नाबाद रहे थे. वहीं, दूसरा हाईएस्ट रन चेज स्टोक्स की कप्तानी वाली इंग्लैंड की टीम ने 2019 एशेज में किया था, फिर उन्होंने 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 296 और 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 251 का सफल रन चेज किया.
टीम इंडिया को दिखाना होगा कमाल
भारतीय टीम ने पहली पारी में 471 रन बोर्ड पर लगाए थे, वहीं इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 465 रन बनाकर ऑलआउट हुई और पहली पारी के आधार पर भारत को 6 रनों की लीड मिली. अब यदि टीम इंडिया को मैच अपने नाम करना है, तो पहले तो बल्लेबाजों को अपना काम करते हुए बोर्ड पर बड़ा स्कोर लगाना होगा.
वहीं, फिर गेंदबाजों को भी बेहतर प्लान के साथ उतरना होगा, वरना ये इंग्लिश टीम तेजी से रन बनाकर मैच छीन सकती है. खासतौर पर भारत को फील्डिंग पर काम करना होगा, क्योंकि पहली पारी में टीम इंडिया की ओर से 6 कैच ड्रॉप हुए, जो वाकई निराशाजनक रहा.
ये भी पढ़ें: IND vs ENG DAY-4: टीम इंडिया ने चौथे दिन किए अगर ये 3 काम, तो हेडिंग्ले टेस्ट कर सकता है अपने नाम
ये भी पढ़ें: जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ किया वो कारनामा, जो भारतीय इतिहास में कभी नहीं हुआ, बनाए बड़े-बड़े रिकॉर्ड
IND vs ENG: इंग्लैंड से जीतने के लिए कितना टारगेट होगा काफी? टीम इंडिया को बनाने होंगे इतने रन
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,











