Sport : IND vs ENG: क्या बर्मिंघटम में भारत के लिए तुरुप का इक्का साबित होंगे कुलदीप यादव? इंग्लैंड में ऐसा है रिकॉर्ड #INA

India vs England 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच 2 जुलाई से बर्मिंघटम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. पहले टेस्ट में मिली हार का ठीकरा गेंदबाजों पर फोड़ा गया था. ऐसे में दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 की काफी चर्चा हो रही है. बर्मिंघटम टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में कुलदीप यादव की एंट्री हो सकती है. चलिए इस ऑर्टिकल में बताते हैं कि इंग्लैंड में टेस्ट फॉर्मेट में कुलदीप का प्रदर्शन कैसा रहा है.

दूसरे टेस्ट की प्लेइंग 11 में शामिल होंगे कुलदीप यादव!

कुलदीप यादव एक शानदार स्पिनर हैं और बल्लेबाजों का अच्छा चकमा देते हैं. कई दिग्गज उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की सलाह दे रहे हैं. क्योंकि बर्मिंघटम की पिच स्पिनर्स के लिए अनुकूल मानी जाती है और कुलदीप यहां टीम इंडिया के लिए अहम साबित हो सकते हैं. 

इंग्लैंड में कुलदीप यादव का कैसा है टेस्ट रिकॉर्ड?

कुलदीप यादव को अब तक इंग्लैंड में सिर्फ एक टेस्ट मैच में खेलने का मौका मिला है. उन्होंने एकमात्र टेस्ट मैच 208 में लॉर्ड्स में खेला था. उस मैच में उन्होंने सिर्फ 9 ओवर गेंदबाजी की थी और 44 रन देकर एक भी विकेट लेने में कामयाब नहीं हुए थे. हालांकि ये बहुत साल पहले की बात है. अब कुलदीप यादव के साथ अच्छा खासा अनुभव है और वो एक विकेट टेकिंग स्पिनर हैं. 

इंग्लैंड के खिलाफ कुलदीप यादव के आंकड़े काफी अच्छे हैं

इंग्लैंड के खिलाफ कुलदीप यादव ने अब तक 6 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने कुल 21 विकेट चटकाए हैं. उन्होंने 22.28 की औसत और 38.7 की स्ट्राइक रेट गेंदबाजी की है. इस दौरान 72 रन देकर 5 विकेट लेना उनका बेस्ट प्रदर्शन है. कुलदीप ने 2024 में घर में इंग्लैंड के खिलाफ कुल चार टेस्ट मैच खेले थे. जिसमें उन्होंने कुल 19 विकेट अपने नाम किए थे. अब देखने वाली बात होगी कि इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट की प्लेइंग 11 में शुभमन गिल कुलदीप को मौका देता हैं या नहीं.

यह भी पढ़ें:  IND vs ENG: 1967 से बर्मिंघम में एक भी टेस्ट नहीं जीता भारत, इस बार ये 2 खिलाड़ी 58 सालों का सूखा कर सकते हैं खत्म

यह भी पढ़ें:  IND vs ENG: एजबेस्टन से वायरल हुई पिच की एक तस्वीर, जिसे देखकर लगा सकते हैं मिजाज का अंदाजा

IND vs ENG: क्या बर्मिंघटम में भारत के लिए तुरुप का इक्का साबित होंगे कुलदीप यादव? इंग्लैंड में ऐसा है रिकॉर्ड




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button