Sport : IND vs ENG: शून्य पर तो बहुत खिलाड़ी हुए आउट, मगर जो साई सुदर्शन के साथ हुआ, वो अब तक किसी के साथ नहीं हुआ #INA

IND vs ENG: इंग्लैंड के साथ खेले जा रहे लीड्स टेस्ट मैच में साई सुदर्शन को डेब्यू करने का मौका मिला है. मगर, वह मिले हुए इस मौके को भुना नहीं पाए पहली पारी में बिना खाता खोले शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौट गए. सुदर्शन के टेस्ट करियर का आगाज निराशाजनक हुआ और साथ ही उनका नाम एक अनचाही लिस्ट में शामिल हो गया है.

शून्य पर विकेट गंवा बैठे साई सुदर्शन

IPL 2025 में ऑरेन्ज कैप जीतने वाले साई सुदर्शन को लीड्स टेस्ट में डेब्यू करने का भी मौका मिल. वह भारत के लिए टेस्ट में डेब्यू करने वाले 317वें खिलाड़ी रहे. पहली पारी में वह केएल राहुल के आउट होने के बाद मैदान पर आए, लेकिन वह इंग्लिश गेंदबाजों का सामना नहीं कर सके और चौथी ही गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए. साई सुदर्शन को अभिमन्यू ईश्वरन से पहले टीम में नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए चुना गया था, जहां वह खुद को साबित करने में असफल रहे.

14 साल बाद हुआ ऐसा

अपने डेब्यू टेस्ट मैच में जीरो पर आउट होने के साथ ही साई सुदर्शन के नाम कई अनचाहे रिकॉर्ड दर्ज हो गए हैं. भारतीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ, जब डेब्यू टेस्ट पारी में नंबर-3 पर बैटिंग करते हुए कोई बल्लेबाज जीरो पर आउट हुआ हो.

इसके अलावा सुदर्शन ऐसे तीसरे भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं, जो डेब्यू टेस्ट पारी में टॉप-3 में बैटिंग करते हुए बिना खाता खोले आउट हुए. उनसे पहले कृष्णमाचारी श्रीकांत और देवांग गांधी इस तरह जीरो पर आउट हुए थे और ये दोनों ही बल्लेबाज बतौर ओपनर मैदान पर उतरे थे. वहीं, सुदर्शन डेब्यू टेस्ट पारी में डक पर आउट होने वाले 29वें भारतीय हैं.

यहां देखें पहली टेस्ट पारी में जीरो पर आउट होने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट

सीटी सरवटे: 1946

जेके ईरानी: 1947

एसए बनर्जी: 1948

गुलाम अहमद: 1948

एसपी गुप्ते: 1951

जीएस रामचंद: 1952

जेएम पटेल: 1955

एमएस हार्डिकर: 1958

वीएम मुद्दैया: 1959

एमएम सूद: 1960

बीएस चन्द्रशेखर: 1964

यूएन कुलकर्णी: 1967

ईडी सोलकर: 1969

जीआर विश्वनाथ: 1969

डीडी परसाना: 1979

के श्रीकांत: 1981

मनिंदर सिंह: 1982

आरजीएम पटेल: 1988

वी राज़दान: 1989

ए कुरुविला: 1997

आर सिंह: 1999

डीजे गांधी: 1999

आर विजय भारद्वाज: 1999

ए रात्रा – 2002

पीए पटेल: 2002

डब्ल्यूपी साहा: 2010

आर अश्विन: 2011

यूटी यादव: 2011

साई सुदर्शन: 2025

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: शुभमन गिल ने इंग्लैंड में की बैजबॉल वाले अंदाज में बैटिंग, सिर्फ इतनी गेंदों में बना दिया अर्धशतक

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने गंवाया पहला विकेट, इतने रन बनाकर आउट हुए केएल राहुल

IND vs ENG: शून्य पर तो बहुत खिलाड़ी हुए आउट, मगर जो साई सुदर्शन के साथ हुआ, वो अब तक किसी के साथ नहीं हुआ




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button