Sport : IND vs ENG: 'ब्रेकअप पर दुख तो होता है', ओवल टेस्ट जीत के बाद मोहम्मद सिराज का इमोशनल बयान हो गया वायरल #INA

IND vs ENG: टीम इंडिया ने ओवल टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 6 रन से हराकर सीरीज को 2-2 की बराबरी कर ली. इस मैच में टीम इंडिया के जीत के सबसे बड़े हीरो मोहम्मद सिराज रहे. सिराज ने इंग्लैंड का आखिरी विकेट लेकर भारत को जीत दिलाई. लॉर्ड्स टेस्ट में सिराज अपना विकेट गिरने के बाद काफी इमोशनल हो गए थे. अब पांचवें टेस्ट के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिराज से सवाल पूछा गया कि क्या ओवल टेस्ट में आखिरी विकेट लेने के बाद भी सिराज पर भावनाएं हावी हो गई थी. चलिए जानते हैं कि सिराज ने क्या कहा.
ओवल टेस्ट जीत के बाद इमोशनल होने पर मोहम्मद सिराज ने क्या कहा?
मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने आखिरी विकेट लेने के बाद इमोशनल होने पर कहा, “क्रिकेट मेरा पहला प्यार है. मैं इसके लिए कुछ भी कर सकता हूं, क्रिकेट के लिए मेरे एंदर एक अलग जुनून और प्रतिबद्धता है. हम मैच हार जाते हैं तो मुझे बहुत दुख होता है. मैंने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए बचपन से लेकर आज तक कड़ी मेहनत की है. मुझे क्रिकेट से प्यार है, जब ब्रेकअप होता है तो दुख तो होता ही है.”
भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में मोहम्मद सिराज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट
मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) भारत-इंग्लैंड सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे. सिराज ने इस सीरीज में कुल 23 विकेट चटकाए. जसप्रीत बुमराह ने इस सीरीज में सिर्फ 3 ही मैच खेल. उनके गैरमौजूदगी में सिराज ने शानदार तरीके से अपनी भूमिका निभाई. इस सीरीज में सिराज ने कुल 185.1 ओवर्स में गेंदबाजी गेंदबाजी की. ओवल टेस्ट मैच में सिराज ने कुल 9 विकेट हासिल किए.
वहीं भारत-इंग्लैंड इस सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के जोश टंग रहे. उन्होंने कुल 19 विकेट हासिल किए. इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने 17 विकेट चटकाए. जबकि सिर्फ 3 टेस्ट मैचों में जसप्रीत बुमराह ने 14 विकेट चटकाए. वहीं ओवल टेस्ट में 8 विकेट लेने वाले प्रसिद्ध कृष्णा ने भी सीरीज में कुल 14 विकेट झटके.
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: सिराज और गिल में ओवल टेस्ट के पांचवे दिन क्यों हो गई थी भिड़ंत? Team India की जीत के बाद दोनों ने किया खुलासा
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड की सरजमीं पर रचा इतिहास, अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड
IND vs ENG: 'ब्रेकअप पर दुख तो होता है', ओवल टेस्ट जीत के बाद मोहम्मद सिराज का इमोशनल बयान हो गया वायरल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












