Sport : IND vs ENG: मैनचेस्टर में दूसरी बार किसी भारतीय खिलाड़ी का हुआ है टेस्ट डेब्यू, अनिल कुंबले ने खेला था यहां पहला मैच #INA

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में अंशुल कंबोज (Anshul Kamboj) को भारत के लिए डेब्यू करने का मौका मिला है. मैनचेस्टर टेस्ट शुरू होने से पूर्व भारतीय क्रिकेटर दीपदास गुप्ता ने अंशुल को टीम इंडिया का कैप दिया. इसी के साथ अंशुल कंबोज दूसरे ऐसे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने मैनचेस्टर के मैदान पर टीम इंडिया के लिए टेस्ट डेब्यू किया था. इससे पहले अनिल कुंबले ने इस मैदान पर डेब्यू किया था.
Anshul Kamboj ने टीम इंडिया के लिए किया डेब्यू
अंशुल कंबोज (Anshul Kamboj) को इस सीरीज के बीच अनाचक टीम इंडिया में शामिल किया गया था. आकाश दीप इंजरी की वजह से इस टेस्ट मैच से बाहर हो गए थे. उनकी जगह अंशुल को टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में मौका मिला है. 24 साल के अंशुल कंबोज इससे पहले इंडिया A टीम के लिए खेले थे. उन्होंने इस सीरीज के शुरू होने से पहले इंग्लैंड लायंस के साथ 2 अनऑफिशियल टेस्ट मैच खेले थे, जिसमें टेस्ट मैचों की 3 पारियों में 5 विकेट चटकाए थे. वहीं पहले मैच में नाबाद अर्धशतकीय पारी भी खेली थी. अंशुल भारत के लिए टेस्ट खेलने वाले कुल 318वें खिलाड़ी बने हैं.
Test Cap number 3⃣1⃣8⃣ 🙌
Congratulations . Anshul Kamboj, who is all set . make his international Debut! 👏👏
Updates ▶️ https://t.co/L1EVgGu4SI#TeamIndia | #ENGvIND pic.twitter.com/ntZRqsxczF
— BCCI (@BCCI) July 23, 2025
अनिल कुंबले मैनचेस्टर में टेस्ट डेब्यू करने वाले बने थे पहले भारतीय खिलाड़ी
टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले ने भी साल 1990 में मैनचेस्टर के मैदान पर अपना डेब्यू किया था. अब अशुल कंबोज भी अपने टेस्ट करियर की शुरुआत इसी मैदान से कर रहे हैं. बता दें कि दोनों ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने रेड-बॉल क्रिकेट में एक ही पारी में 10 विकेट हासिल करने का कारनामा किए हैं.
दोनों टेस्ट की एक पारी में चटका चुके हैं 10 विकेट
अनिल कुंबले ने साल 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की दूसरी पारी में सभी 10 विकेट अपने नाम किए थे. उन्होंने उस मैच में कुल 14 विकेट हासिल किए थे. हालांकि अंशुल कंबोज ने घेरलू क्रिकेट में ये कारनामा किया है. उन्होंने 2024 में रणजी ट्रॉफी के एक मैच में केरल के खिलाफ मैच में एक पारी में सभी 10 विकेट चटकाए थे.
यह भी पढ़ें: ‘म्हारी छोरियां छोरों से कम हैं’, दीप्ति शर्मा का ये कैच देखकर आप भी यही कहेंगे, वीडियो जमकर हो रहा है वायरल
यह भी पढ़ें: Jason Sangha Double Century: ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ने ठोका दोहरा शतक, महज इतनी गेंदों पर किया ये कारनामा
IND vs ENG: मैनचेस्टर में दूसरी बार किसी भारतीय खिलाड़ी का हुआ है टेस्ट डेब्यू, अनिल कुंबले ने खेला था यहां पहला मैच
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












