Sport : IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के बीच, हर्षित राणा क्यों किए गए रिलीज? सामने आई अपडेट #INA

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले में पहला टेस्ट हारने के बाद इंडियन टीम के हौसले पस्त होंगे. शुभमन गिल का कप्तान के तौर पर आगाज अच्छा नहीं हुआ. मेहमान टीम पांच मैचों की सीरीज के तहत दूसरा मुकाबला 2 जुलाई से खेलने उतरेगी.

हालांकि इस मैच से पहले भारतीय टीम से जुड़ी एक खबर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं. सीरीज के बीच तेज गेंदबाज हर्षित राणा को टीम मैनेजमेंट ने रिलीज कर दिया है. इसके पीछे बड़ी वजह सामने आ रही है. 

हर्षित राणा क्यों किए गए टीम से रिलीज?

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 17 जून को एक प्रेस रिलीज जारी किया. जिसमें उन्होंने बताया कि इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में होने वाले पहले टेस्ट के लिए राइट आर्म पेसर हर्षित राणा को भारतीय स्क्वॉड में शामिल किया गया है. वह टीम के साथ हेडिंग्ले ट्रैवेल करेंगे. राणा इससे पहले इंग्लैंड लायंस के खिलाफ इंडिया ए का हिस्सा रहे थे. जहां पहले अनाधिकारिक टेस्ट में उन्हें अंतिम-11 में खेलने का मौका मिला था.

रिपोर्ट्स के मुताबिक इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के बाद हर्षित को टीम इंडिया से रिलीज कर दिया गया. 23 वर्षीय खिलाड़ी ने बर्मिंघम में होने वाले दूसरे मुकाबले के लिए टीम के साथ ट्रैवेल नहीं किया. हालांकि इस पर बीसीसीआई की ओर से अधिकारिक सूचना नहीं आई है. राणा केवल एक ही टेस्ट के लिए स्क्वॉड के साथ जुड़े थे.

ये भी पढ़ें: AUS vs WI: ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज पहले टेस्ट में विकेटों का पतझड़, पहले ही दिन गिरे 14 विकेट

BCCI की ओर से जारी की गई थी प्रेस रिलीज

इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले टेस्ट के लिए हर्षित राणा को टीम इंडिया से जोड़ने को लेकर बीसीसीआई ने जो प्रेस रिलीज जारी की, उसमें कहा, 

“पुरुष चयन समिति ने इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में होने वाले पहले टेस्ट के लिए हर्षित राणा को भारतीय टीम में शामिल किया है. भारत ए टीम का हिस्सा रहे राणा पहले टेस्ट की तैयारी शुरू करने के साथ ही टीम से जुड़ गए हैं”.

बर्मिंघम में खेला जाएगा सीरीज का दूसरा मैच

भारत और इंग्लैंड अगला टेस्ट बर्मिंघम में स्थित एजबेस्टन में खेलेगी. 2 जुलाई से इस मुकाबले का आगाज होगा. पांच मैचों की श्रृंखला में फिलहाल मेजबान टीम 1-0 से आगे है. 

 

ये भी पढ़ें: AUS vs WI: शमार जोसेफ की घातक गेंद, गिरते ही ऐसी घूमी, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हुआ चारों खाने चित, वीडियो वायरल

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के बीच, हर्षित राणा क्यों किए गए रिलीज? सामने आई अपडेट




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button