Sport : IND vs ENG: भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए दिया 371 रनों का लक्ष्य, लीड्स टेस्ट में केएल राहुल-ऋषभ पंत का शतक #INA

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है. इस मैच के चौथे दिन भारतीय टीम दूसरी पारी में 364 रनों पर सिमट गई है. अब भारत ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 371 रनों का लक्ष्य रखा है, क्योंकि भारत को पहली पारी में 6 रन की लीड मिली थी. केएल राहुल और ऋषभ पंत ने शानदार शतक लगाया.

ऋषभ पंत-केएल राहुल के बीच हुई 195 रनों की साझेदारी

लीड्स टेस्ट के चौथे दिन भारत ने 2 विकेट पर 90 रनों से आगे खेलना शुरु किया, लेकिन 92 रन के स्कोर पर ही शुभमन गिल आउट हो गए. गिल 8 रन बनाए. इसके बाद तीसरे विकेट के लिए केएल राहुल और ऋषभ पंत के बीच 195 रनों की साझेदारी हुई. इस दौरान पंत और राहुल ने शानदार शतक लगाया और टीम इंडिया को मुश्किल से बाहर निकाला. 

पंत और राहुल ने जड़ा शानदार शतक

इसके बाद 287 रन के स्कोर पर ऋषभ पंत के रूप में भारत ने चौथा विकेट गंवाया. ऋषभ पंत 140 गेंदों पर 180 रनों की पारी खेलकर आउट हुए. इस दौरान उन्होंने 15 चौके और 3 छक्के लगाए. इसके बाद एक शानदार पारी खेलकर केएल राहुल आउट हुए. राहुल 18 चौकों की मदद से 137 रन बनाए. टीम इंडिया ने 333 के स्कोर पर केएल राहुल के रूप में पांचवा विकेट गंवाया था. इसके बाद देखते ही देखते भारत ने 349 रन के स्कोर पर 9 विकेट गंवा दिए. टीम इंडिया ने 16 रन के अंदर 5 विकेट गंवाया.

करुण नायर 20 रन बनाकर आउट हुए. शार्दुल ठाकुर 4 रन बनाए. मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह खाता भी नहीं खोल सके. आखिरी में रवींद्र जडेजा ने 25 रनों की पारी खेल भारत के स्कोर को 364 रनों तक पहुंचाया. इंग्लैंड के लिए जोश टंग और ब्रायडन कार्से ने 3-3 विकेट चटकाए. शोएब बशीर ने 2 विकेट चटकाए. जबकि क्रिस वोक्स और बने स्टोक्स को 1-1 सफलता मिली.

इंग्लैंड को लीड्स टेस्ट मैच में जीत के लिए चाहिए 371 रन

अब लीड्स टेस्ट मैच में इंग्लैंड को जीत के लिए 371 रन बनाने होंगे. वहीं भारत को 10 विकेट हासिल करना होगा. आज चौथे दिन के खेल में सिर्फ 29 मिनट बचा है. ऐसे में भारतीय गेंदबाजों को 1 या 2 विकेट चटकाना होगा. जसप्रीत बुमराह से भारत को बड़ी उम्मीद होगी.

यह भी पढ़ें:  IND vs ENG: ‘तमीज से खेलने के चक्कर में छूट रही’, स्टंप माइक में कैद हुई ऋषभ पंत और केएल राहुल की बातें, VIDEO वायरल

यह भी पढ़ें:  IND vs ENG: ऋषभ पंत के ऐतिहासिक शतक से गदगद हुए फैंस, सोशल मीडिया पर आई फनी मीम्स की बाढ़

IND vs ENG: भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए दिया 371 रनों का लक्ष्य, लीड्स टेस्ट में केएल राहुल-ऋषभ पंत का शतक




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button