Sport : IND vs ENG: न वसीम अकरम, न अनिल कुंबले, अब जसप्रीत बुमराह के नाम दर्ज हो गया है ये महारिकॉर्ड #INA

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा पहला टेस्ट फिलहाल बराबरी पर नजर आ रहा है. टीम इंडिया के पहली पारी में बनाए बड़े स्कोर के जवाब में इंग्लिश टीम ने अच्छी वापसी की. मेजबान टीम की पहली पारी में बल्लेबाजी अब तक बेहतरीन रहा है.
वहीं जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम के लिए अकेले सफल बॉलर रहे. इंग्लैंड के सभी तीन विकेट धुरंधर पेसर की झोली में आए. इसके अलावा जसप्रीत ने एक बड़ा कीर्तिमान भी स्थापित किया. जिसको लेकर इस समय सोशल मीडिया पर काफी चर्चाएं हो रही हैं.
जसप्रीत बुमराह ने ढाया कहर
जसप्रीत बुमराह इंग्लिश सरजमीं पर एक बार फिर अपना जलवा बिखेर रहे हैं. हेडिंग्ले, लीड्स में चल रहे पहले टेस्ट में उन्होंने इंग्लैंड के तीन धाकड़ बल्लेबाजों को अपनी खतरनाक गेंदों पर आउट किया. जिनमें जैक क्राउली, बेन डकेट और जो रूट के विकेट शामिल रहे.
हालांकि उन्हें अन्य गेंदबाजों से साथ नहीं मिला. इसके अलावा उनकी गेंदबाजी पर कई सारे कैच भी छूटे. बुमराह अब तक 13 ओवर के अपने स्पेल में 48 रन देकर तीन विकेट हासिल कर चुके हैं. इंग्लैंड का स्कोर तीन विकेट पर 209 है. टीम इंडिया को अगर बेन स्टोक्स की टीम को जल्दी समेटना है, तो बाकी बॉलर्स को भी विकेट लेने होंगे.
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: 3 नहीं, बुमराह के हो सकते थे 5 विकेट, इन दो मौकों पर भारत ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को दिया जीवनदान
ये बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम
जसप्रीत बुमराह अब सेना देशों जिनमें साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड व न्यूजीलैंड शामिल है, वहां सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले एशियाई गेंदबाज बन गए हैं. उनके नाम अब 147 विकेट दर्ज हो गए हैं. बुमराह ने 60 पारियों में ये कारनामा किया.
उन्होंने महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम को पीछे छोड़कर ये मुकाम हासिल किया. पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज के 55 इनिंग्स में 146 विकेट थे. उनके बाद भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले के 67 पारियों में 141 विकेट हैं.
यहां देख सकते हैं वीडियो
𝐑𝐨𝐨𝐭’𝐬 𝐍𝐢𝐠𝐡𝐭𝐦𝐚𝐫𝐞: 𝐁𝐮𝐦𝐫𝐚𝐡’𝐬 𝐑𝐞𝐢𝐠𝐧 🎯
For the 10th time in Test Cricket, #JaspritBumrah has dismissed #JoeRoot! 🥶#ENGvIND 1st Test, Day 2 | Streaming LIVE NOW on JioHotstar 👉 https://t.co/PLSZ49Mrj4 pic.twitter.com/OPT1zt9QIk
— Star Sports (@StarSportsIndia) June 21, 2025
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: ऋषभ पंत का शतक, बुमराह का कहर, ओली पोप का पलटवार, हेडिंग्ले टेस्ट के दूसरे दिन की ऐसी रही कहानी
IND vs ENG: न वसीम अकरम, न अनिल कुंबले, अब जसप्रीत बुमराह के नाम दर्ज हो गया है ये महारिकॉर्ड
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












