Sport : IND vs NZ 2nd ODI: डेरिल मिशेल का शतक, विल यंग का अर्धशतक, राजकोट में न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से हराया #INA


IND vs NZ 2nd ODI: न्यूजीलैंड ने राजकोट में खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारत को 7 विकेट से हराया दिया है. इसी के साथ न्यूजीलैंड ने सीरीज में 1-1 की बराबरी की. न्यूजीलैंड के जीत के सबसे बड़े हीरो शतक लगाने वाले डेरिल मिशेल रहे. वहीं विल यंग ने भी उनका साथ दिया. भारत के दिए 285 रनों के लक्ष्य को न्यूजीलैंड ने 3 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया.
न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत
भारत के दिए 284 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही है. न्यूजीलैंड ने 46 रन के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए. बड़ी बात यह रही कि न्यूजीलैंड ने 12.4 ओवरों में इतने रन बनाए. डेवोन कॉनवे 21 गेंद पर 16 रन और हेनरी निकोल्स 24 गेंद पर सिर्फ 10 रन बनाकर चलते बने.
ऐसी रही टीम इंडिया की बल्लेबाजी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 7 विकेट पर 284 रनों का स्कोर बनाया. केएल राहुल ने 92 गेंदों पर 112 रनों की पारी खेली, जिसमें 11 चौका और एक छक्का शामिल रहा. नहीं शुभमन गिल 53 गेंद पर 56 रन बनाए. रवींद्र जडेजा (27), रोहित शर्मा (24), विराट कोहली (23) और नीतीश रेड्डी ने (20) रनों का योगदान दिया. न्यूजीलैंड के लिए क्रिस्टियन क्लार्क ने 3 विकेट चटकाए. वहीं माइकल ब्रेसवेल जैकरी फाउल्क्स, जेडन लेनोक्स और काइल जैमीसन को 1-1 सफलता मिली.
यह भी पढ़ें: IND vs NZ: केएल राहुल ने राजकोट के मैदान पर रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय
IND vs NZ 2nd ODI: डेरिल मिशेल का शतक, विल यंग का अर्धशतक, राजकोट में न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से हराया
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,











