Sport : IND vs NZ 3rd ODI: भारत को जीत के लिए मिला 338 का लक्ष्य, डेरिल मिशेल और ग्लेन फिलिप्स ने जड़े शतक #INA


IND vs NZ 3rd ODI: न्यूजीलैंड ने डेरिल मिशेल और ग्लेन फिलिप्स की शानदार शतकीय पारियों की बदौलत भारत को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में जीत के लिए 338 रनों का लक्ष्य दिया है. न्यूजीलैंड की टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 337 रन बनाए. भारत के लिए अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा ने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए. अब अगर टीम इंडिया को सीरीज 2-1 अपने नाम करनी है तो उसे 338 रनों का लक्ष्य हासिल करना होगा.
न्यूजीलैंड की निराशाजनक हुई शुरुआत
इस मैच में न्यूजीलैंड के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए डेवोन कॉनवे और हेनरी निकोल्स आए हैं. भारत की ओर से पहले ओवर अर्शदीप सिंह ने डाल और पहले ओवर की चौथी गेंद पर ही टीम को सफलता दिला दी. उन्होंने हेनरी को शून्य के स्कोर पर पवेलियन भेजा.
Fabulous start this from #TeamIndia 🔥
Arshdeep Singh and Harshit Rana have dismissed both the New Zealand openers 🙌
Updates ▶️ https://t.co/KR2ertVmpx#INDvNZ | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/fyKf3g0qCO
— BCCI (@BCCI) January 18, 2026
इसके बाद न्यूजीलैंड को लगा दूसरा झटका दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर हर्षित राणा ने दिया. उन्होंने डेवोन कॉनवे को 5 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा दिया. न्यूजीलैंड ने 1.1 ओवर में 5 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे. विल यंग 30 रन बनाकर आउट हुए और टीम का स्कोर 58/3 कर गए.
Another special knock from Daryl Mitchell 🤯#INDvNZ | 📸 BCCI pic.twitter.com/AT4jL5Okg1
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) January 18, 2026
मिशेल और फिलिप्स ने मचाया धमाला
इसके बाद डेरिल मिशेल और ग्लेन फिलिप्स ने पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 188 बॉल में 219 रनों की साझेदारी कर डाली. इसी बीच दोनों ने अपना-अपना शतक पूरा किया. फिलिप्स ने 88 बॉल पर 9 चौके और 3 छक्कों के साथ 106 रनों की पारी खेली, जबकि मिशेल ने 131 बॉल में 15 चौके और 3 छक्कों के साथ 137 रनों की मैराथन पारी खेली. इन दोनों ने टीम को कमजोर स्थिति से बाहर निकालकर 300 के पार पहुंचने में महत्वपूर्ण योगदान दिया.
Glenn Phillips brings up his second ODI hundred in front of a raucous crowd in Indore! #INDvNZ | 📸 BCCI pic.twitter.com/BCDBm72YkP
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) January 18, 2026
अर्शदीप और हर्षित ने चटकाए 3-3 विकेट
इन दोनों के पवेलियन लौटने के बाद न्यूजीलैंड के लिए कप्तान माइकल बेसवेल ने 28 रनों की नाबाद पारी खेली. टीम के लिए जैक फाउलक्स ने 10 रनों का योगदान दिया. भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट अर्शदीप सिंह ने चटकाए. उन्होंने 10 ओवोर में 63 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए. उनके अलवा हर्षित राणा ने 10 ओवर में 84 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए. इन दोनों के अलावा मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला.
ये भी पढ़ें : IND vs NZ 3rd ODI: शुभमन गिल के काम आया ये टोटका, जानिए किस चालाकी से पलटी बाजी
IND vs NZ 3rd ODI: भारत को जीत के लिए मिला 338 का लक्ष्य, डेरिल मिशेल और ग्लेन फिलिप्स ने जड़े शतक
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,











