Sport : IND vs NZ: हार्दिक-बुमराह और रवि बिश्नोई का धमाल, न्यूजीलैंड ने भारत को दिया सिर्फ इतने रनों का लक्ष्य #INA

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 9 विकेट पर 153 रन बनाए हैं. टीम के लिए ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा 48 रन बनाए. वहीं टीम इंडिया के लिए जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट चटकाए. जबकि हार्दिक पांड्या और रवि बिश्नोई ने 2-2 विकेट लिए.
न्यूजीलैंड की खराब रही थी शुरुआत
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम ने 34 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए थे. न्यूजीलैंड को पारी के पहले ही ओवर में हर्षित राणा ने झटका दिया. उन्होंने डेवोन कॉनवे को 1 रन के निजी स्कोर पर चलता किया. इसके बाद हार्दिक पांड्या ने रचिन रवींद्र को पवेलियन का रास्ता दिखाया. रचिन 4 रन बनाकर चलते बने. फिर टिम सीफर्ट भी 11 गेंद पर सिर्फ 12 रन बनाकर हार्दिक पांड्या का शिकार बने.
मार्क चैपमैन के रूप में न्यूजीलैंड को चौथा झटका लगा. रवि बिश्नोई ने उन्हें पवेलियन भेजा. मार्क चैपमैन 23 गेंद पर 32 रन बनाकर आउट हुए. वहीं डेरिल मिशेल कुछ खास नहीं कर पाए 8 गेंद पर 14 रन बनाकर हार्दिक पांड्या का शिकार बने. इसके बाद सेट बेट्समैन ग्लेन फिलिप्स के रूप में न्यूजीलैंड ने छठां विकेट गंवाया.
ग्लेन फिलिप्स ने बनाए सबसे ज्यादा रन
ग्लेन फिलिप्स को रवि बिश्नोई ने पवेलियन का रास्ता दिखाया. उन्होंने 40 गेंदों पर 48 रनों की पारी खेली.
And now with the ball!
Hardik Pandya putting on a show in Guwahati 🏟️
Updates ▶️ https://t.co/YzRfqi0li2#TeamIndia | #INDvNZ | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/GoQpqqTgtL
— BCCI (@BCCI) January 25, 2026
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11:
न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11: डेवोन कॉनवे, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी.
भारत की प्लेइंग 11 : संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह.
यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर को मिला पद्मश्री अवॉर्ड, देश के सबसे बड़े सम्मान से नवाजे गए ये प्लेयर्स
IND vs NZ: हार्दिक-बुमराह और रवि बिश्नोई का धमाल, न्यूजीलैंड ने भारत को दिया सिर्फ इतने रनों का लक्ष्य
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












