Sport : IND vs NZ: इस तारीख से शुरू होगी भारत बनाम न्यूजीलैंड सीरीज, नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल #INA

IND vs NZ ODI Series: भारतीय क्रिकेट टीम अब नए साल जनवरी 2026 में कोई सीरीज खेलने मैदान पर उतरेगी. भारत और न्यूजीलैंड के बीच जनवरी में 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम इंडिया की ये आखिरी टी20 सीरीज होगी. T20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होगी. वहीं टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी मैच 31 जनवरी को खेलेगी.
जनवरी में भारतीय दौरे पर आएगी न्यूजीलैंड की टीम
न्यूजीलैंड की टीम जनवरी 2026 में भारतीय दौरे पर आ रही है. पहले 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इसके बाद 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. वनडे सीरीज की शुरुआत 11 जनवरी से होगी. वहीं सीरीज का आखिरी वनडे मैच 18 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा. जबकि टी20 मैचों की शुरुआत 21 जनवरी से होगी. वहीं टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टी20 मैच 31 जनवरी को खेलेगी.
विजय हजारे ट्रॉफी खेलते नजर आएंगे रोहित-विराट
रोहित शर्मा और विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से मैदान पर वापसी करेंगे. इससे पहले ये दोनों खिलाड़ी विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते नजर आएंगे. रिपोर्ट्स की माने तो दोनों खिलाड़ियों ने बताया है कि वो विजय हजारे ट्रॉफी के लिए उपलब्ध हैं.
भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज 2026 का शेड्यूल
11 जनवरी- पहला वनडे: वडोदरा (दोपहर 1:30)
14 जनवरी- दूसरा वनडे: राजकोट (दोपहर 1:30)
18 जनवरी- तीसरा वनडे: इंदौर (दोपहर 1:30)
भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज 2026 का शेड्यूल
21 जनवरी- पहला टी20: जामथा (शाम को 7 बजे)
23 जनवरी- दूसरा टी20: रायपुर (शाम को 7 बजे)
25 जनवरी- तीसरा टी20: गुवाहाटी (शाम को 7 बजे)
28 जनवरी- चौथा टी20: विशाखापट्टनम (शाम को 7 बजे)
31 जनवरी- पांचवां टी20: तिरुवनन्तपुरम (शाम को 7 बजे)
यह भी पढ़ें: Ishan Kishan: ईशान किशन को क्यों मिली 2 साल बाद सीधे T20 वर्ल्ड कप 2026 में जगह? आंकड़ें देख समझ जाएंगे
IND vs NZ: इस तारीख से शुरू होगी भारत बनाम न्यूजीलैंड सीरीज, नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












