Sport : IND vs NZ: कुलदीप यादव इतिहास रच बनेंगे भारत के नंबर-1 स्पिनर, जानिए किस खिलाड़ी को छोड़ेंगे पीछे #INA

IND vs NZ: तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज यानी 31 जनवरी पांचवां टी20 मैच शाम 7 बजे से खेला जाने वाला है. इस मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव के पास इतिहास रचने का मौका होगा. कुलदीप के पास मुकाबले में कुछ ऐसा करने का मौका होगा, जो भारत के लिए अब तक कोई भी स्पिनर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में नहीं कर पाया है. 

कुलदीप यादव के पास इतिहास रचने का मौका

इस मैच में कुलदीप यादव के पास एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. उनके पास भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले नंबर-1 स्पिनर बनने का मौका होगा. इस समय भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिनर युजवेंद्र चहल हैं. 

कुलदीप के पास चहल को पीछे छोड़ने का मौका 

अब तिरुवनंतपुरम में कुलदीप के पास चहल को पीछे छोड़ने का मौका होगा. ऐसा करने से कुलदीप सिर्फ 3 विकेट दूर हैं. इस मैच में अगर वो तीन विकेट हासिल कर लेते हैं तो वो चहल को पीछे छोड़ देंगे. इस समय कुलदीप के नाम 53 मैचों की 51 पारियों में 94 विकेट दर्ज हैं. वहीं चहल ने भारत के लिए 80 मैचों की 79 पारियों में 96 विकेट चटकाए हैं. 

कुलदीप के पास भारत के चौथे सफल गेंदबाज बनने का मौका 

कुलदीप यादव युजवेंद्र चहल को पीछे छोड़ते ही भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले स्पिनर और चौथे ओवर ऑल गेंदबाज बन जाएंगे. भारत के लिए अर्शदीप सिंह 113 विकेट के साथ शीर्ष पर मौजूद हैं. जसप्रीत बुमराह 107 विकेट के साथ दूसरे और हार्दिक पांड्या 105 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद हैं.

ये खबर भी पढ़ें : IND vs NZ: ईशान किशन के पास 2 खास कीर्तिमान अपने नाम करने का मौका, बस करना होगा इतना काम

IND vs NZ: कुलदीप यादव इतिहास रच बनेंगे भारत के नंबर-1 स्पिनर, जानिए किस खिलाड़ी को छोड़ेंगे पीछे




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button