Sport : IND vs NZ: भारत दौरे के लिए न्यूज़ीलैंड ने किया टीम का ऐलान, केन विलियमसन बाहर, ये खिलाड़ी बना कप्तान #INA

IND vs NZ: न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम भारत दौरे पर आने वाली है. 11 जनवरी से दोनों टीमों के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज शुरू हो जाएगी. इसके बाद 21 जनवरी से 5 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज हो जाएगा. बीते मंगलवार यानि 23 दिसंबर को न्यूज़ीलैंड क्रिकेट बोर्ड की ओर से दोनों शृंखलाओं के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है. दोनों ही टीमों में दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन का नाम शामिल नहीं है.
केन विलियमसन हुए बाहर
दिग्गज कीवी बल्लेबाज केन विलियमसन भारत दौरे पर नहीं आएंगे, दक्षिण अफ्रीका में शुरू होने जा रही SAT20 लीग को प्राथमिकता देने के कारण वह उपलब्ध नहीं है. ऐसे में वनडे टीम की कप्तानी ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल करते हुए ननजर आएंगे. तेज गेंदबाज काइल जेमिसन चोट से उबरने के बाद वापसी करने वाले हैं. इसके अलावा विल यंग, डेवोन कॉन्वे और ग्लेन फिलिप्स जैसे दिग्गजों को वनडे टीम में जगह दी गई है.
न्यूजीलैंड की वनडे टीम
माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), आदि अशोक, क्रिस्टियन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, डेवॉन कॉनवे (विकेटकीपर), जैक फाउल्क्स, मिच हे, काइल जैमीसन, निक केली, जेडन लेन्नॉक्स, डैरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रे, विल यंग.
मिचेल सेंटनर टी20 में कप्तान
मिचेल सेंटनर ग्रॉइन इंजरी से कमबैक कर रहे हैं, ऐसे में उन्हें ज्यादा आराम देने के लिए सिर्फ टी20 टीम में चुना गया है. घरेलू क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन के बाद अनुभवी ऑलराउंडर जेम्स नीशम और स्पिन गेंदबाज ईश सोढ़ी टी20 टीम में वापसी कर रहे हैं.
न्यूजीलैंड की टी20 टीम
मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवॉन कॉनवे (विकेटकीपर), जैकब डफी, जैक फाउल्क्स, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, बेवॉन जैकब्स, डैरिल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम रॉबिन्सन, इश सोढ़ी.
Your BLACKCAPS ODI and T20I squads for 3 ODIs and 5 T20Is in India next month 🇮🇳
Congratulations . Jayden Lennox who earns his maiden international call-up!
Fullstory at https://t.co/3YsfR1Y3Sm or the NZC app 📲 #INDvNZ pic.twitter.com/lbwgJ4bmrN
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) December 23, 2025
न्यूज़ीलैंड के भारत दौरे का शेड्यूल
| तारीख | दिन | मैच | स्थान |
|---|---|---|---|
| 11 जनवरी | रविवार | पहला वनडे | वडोदरा |
| 14 जनवरी | बुधवार | दूसरा वनडे | राजकोट |
| 18 जनवरी | रविवार | तीसरा वनडे | इंदौर |
| 21 जनवरी | बुधवार | पहला T20I | नागपुर |
| 23 जनवरी | शुक्रवार | दूसरा T20I | रायपुर |
| 25 जनवरी | रविवार | तीसरा T20I | गुवाहाटी |
| 28 जनवरी | बुधवार | चौथा T20I | विशाखापत्तनम |
| 31 जनवरी | शनिवार | पाँचवां T20I | तिरुवनंतपुरम |
यह भी पढ़ें – ये हैं साल 2025 में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज, लिस्ट में 2 भारतीय भी शामिल
IND vs NZ: भारत दौरे के लिए न्यूज़ीलैंड ने किया टीम का ऐलान, केन विलियमसन बाहर, ये खिलाड़ी बना कप्तान
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












