Sport : IND vs NZ: शिवम दुबे और रिंकू सिंह की पारी भारत के नहीं आया काम, न्यूजीलैंड ने 50 रनों से हराया #INA

IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने विशाखापट्टन में खेले गए चौथे टी20 मैच में भारत को 50 रनों से हरा दिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 215 रन बनाए थे. जवाब में टीम इंडिया 165 रनों पर ऑलआउट हो गई. टीम इंडिया के लिए शिवम दुबे ने 65 रनों की तूफानी पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके. वहीं रिंकू सिंह 39 रन बनाए. न्यूजीलैंड के लिए ईश सोढ़ी और मिचेल सैंटनर ने 2-2 विकेट लिए.
ऐसी रही न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 7 विकेट पर 215 रन बनाए थे. कीवी टीम के लिए टिम सीफर्ट ने 26 गेंदों पर 62 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौका और 3 छक्का निकला. वहीं डेरिल मिशेल ने 18 गेंदों पर 39 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 2 चौका और 3 छक्का शामिल रहा. वहीं डेवोन कॉनवे 23 गेंद पर 44 रन बनाए. जबकि ग्लेन फिलिप्स 16 गेंदों पर 24 रन बनाए.
भारत के लिए कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह ने 2-2 विकेट लिए. जबकि जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्वोई को 1-1 सफलता मिली.
यह भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप से पहले 3 मैच खेलेगी Team India, इन टीमों से होगी भिड़ंत, नोट कर लीजिए तारीख
IND vs NZ: शिवम दुबे और रिंकू सिंह की पारी भारत के नहीं आया काम, न्यूजीलैंड ने 50 रनों से हराया
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,











