Sport : IND vs NZ: सूर्या ने T20 क्रिकेट में बनाया बड़ा कीर्तिमान, रोहित-विराट के क्लब में मारी एंट्री, पूरे किए 9000 रन #INA

Suryakumar Yadav: भारतीय क्रिकेट टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच नागपुर में खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस हारकर टीम इंडिया पहली बल्लेबाजी करने उतरी. एक तरह जहां अभिषेक शर्मा का तूफान देखने को मिला, तो वहीं सूर्यकुमार यादव भी शानदार फॉर्म में नजर आए. सूर्या ने 32 रन बनाए. इसी के साथ उन्होंने एक बड़ा कीर्तिमान बना दिया है.

सूर्यकुमार यादव ने टी20 क्रिकेट में पूरे किए 9000 रन

सूर्यकुमार यादव न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में अच्छे फॉर्म में नजर आएं. हालांकि सूर्या बड़ी पारी नहीं खेल पाए. उन्होंने 22 गेंदों पर 32 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौका और एक छक्का निकला. इसी के साथ सूर्यकुमार यादव ने टी20 क्रिकेट में बड़ा कारनामा कर दिया. दरअसल सूर्यकुमार यादव ने टी20 क्रिकेट में अपने 9000 हजार रन पूरे कर लिए. 

सूर्यकुमार यादव टी20 क्रिकेट में 9000 रन बनाने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले रोहित शर्मा, विराट कोहली और शिखर धवन ने यह कारनामा किया था. विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट में कुल 13543 रन बनाए हैं. जबकि रोहित शर्मा 12248 रन बनाए हैं. वहीं धवन 9797 रन के साथ तीसरे नंबर पर हैं. जबकि सूर्यकुमार यादव अब इस आंकड़े को पार करने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं.

T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

विराट कोहली – 13543
रोहित शर्मा – 12248
शिखर धवन – 9797
सूर्यकुमार यादव – 9000

सूर्या खेल रहे हैं अपना 100वां टी20 इंटरनेशनल मैच

सूर्यकुमार यादव भारत के लिए अपना 100वां टी20 इंटरनेशनल मैच खेल रहे हैं. इससे पहले ये कारनामा सिर्फ रोहित शर्मा, विराट कोहली और हार्दिक पांड्या कर पाए हैं. अब सूर्या ने इस क्लब में एंट्री मारी है. 

यह भी पढ़ें:  IND vs NZ: अभिषेक शर्मा ने 2 छक्के लगाते ही T20 इंटरनेशनल में रचा कीर्तिमान, युवराज सिंह को पछाड़ा

IND vs NZ: सूर्या ने T20 क्रिकेट में बनाया बड़ा कीर्तिमान, रोहित-विराट के क्लब में मारी एंट्री, पूरे किए 9000 रन




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button