Sport : IND vs NZ: सूर्या ने अपने फैसले से किया फैंस को हैरान, न्यूजीलैंड की टीम पहले करेगी बॉलिंग, दोनों की प्लेइंग 11 में बदलाव #INA

IND vs NZ 5th T20 Match: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवा टी20 मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. सूर्या का यह फैसला हैरान करने वाला था. ऐसे में न्यूजीलैंड की टीम पहले गेंदबाजी करने उतरेगी. टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग 11 में 3 बदलाव किया है. जबकि न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11 में 4 बदलाव हुआ है.
पहले बैटिंग करने के फैसले पर क्या बोले सूर्यकुमार यादव?
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग के फैसले पर कहा कि हम कल रात यहीं थे और ओस थी. हम अपने गेंदबाजों को परखना चाहते हैं. क्यूरेटर ने कहा कि पिच पूरे मैच के लिए अच्छी है. सूर्या ने कहा कि अक्षर पटेल और ईशान किशन के अलावा एक और खिलाड़ी की प्लेइंग 11 में वापसी हुई है. हालांकि तीसरे खिलाड़ी का नाम सूर्या भूल गए, लेकिन सूर्या ने मजाक में रहा कि तिरुवनंतपुरम का मैदान है तो चिंता मत कीजिए संजू सैमसन खेलेंगे.
तिलक वर्मा की फिटनेस को लेकर सूर्या ने दिया बड़ा अपडेट
बता दें कि रवि बिश्नोई की जगह प्लेइंग 11 में वरुण चक्रवर्ती की वापसी हुई है. पिछले मैच में वरुण को रेस्ट दिया गया था. तिलक वर्मा को लेकर भी सूर्यकुमार यादव ने अपडेट दिया. उन्होंने कहा कि तिलक वर्मा प्रैक्टिस कर रहे हैं, वो तैयार रहेंगे. हमने सभी विभागों पर नजर रखी हुई है.
🚨 Toss Update 🚨#TeamIndia elect . bat in the Final #INDvNZ T20I
Updates ▶️ https://t.co/Thau28CPuZ@IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/9Wo6lLsnUs
— BCCI (@BCCI) January 31, 2026
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11:
भारत की प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.
न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, डैरिल मिशेल, बेवन जैकब्स, मिशेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, इश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफ.
5th T20I 🇮🇳XI: A. Sharma, S. Samson (wk), I. Kishan, S. Yadav (c), R. Singh, H. Pandya, S. Dube, A. Patel, A. Singh, J. Bumrah, V. Chakaravarthy.https://t.co/AwZfWUTBGi #TeamIndia #INDvNZ #5thT20I @IDFCFIRSTBank
— BCCI (@BCCI) January 31, 2026
यह भी पढ़ें: साउथ अफ्रीका के लिए गुड न्यूज, T20 World Cup 2026 से पहले विस्फोटक बल्लेबाज हुआ फिट
IND vs NZ: सूर्या ने अपने फैसले से किया फैंस को हैरान, न्यूजीलैंड की टीम पहले करेगी बॉलिंग, दोनों की प्लेइंग 11 में बदलाव
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












