Sport : IND vs NZ: सूर्या ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड को मिला पहले बैटिंग का न्योता, भारत की प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव #INA

IND vs NZ 4th T20 Match: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मैच विशाखापट्टम में खेला जा रहा है. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. अब न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी. टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव हुआ है. ईशान किशन बाहर हो गए हैं. न्यूजीलैंड ने भी अपने प्लेइंग इलेवन में बदलाव किया है.

ईशान किशन हुए बाहर

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के दौरान बताया कि टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में एक बदलाव हुआ है. ईशान किशन बाहर हो गए हैं. दरअसल ईशान को हल्की चोट लगी है. उनकी जगह अर्शदीप सिंह को प्लेइंग 11 में वापसी हुई है. वहीं न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11 में भी एक बदलाव हुआ है. काइल जैमीसन की जगह जैक फाउल्क्स को प्लेइंग 11 में मौका मिला है.

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11:

भारत की प्लेइंग 11: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, रवि बिश्नोई.

न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11:  टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, डैरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, मिशेल सैंटनर (कप्तान), जैक फाउल्क्स, मैट हेनरी, जैकब डफी, ईश सोढ़ी. 

सीरीज में 3-0 से आगे है टीम इंडिया

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 5 टी20 मैचों की सीरीज में 3-0 से विजयी बढ़त हासिल की है. नागपुर में खेले गए पहले टी20 मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रनों से हराया था. इसके बाद रायपुर में खेले गए दूसरे मैच में टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत हासिल किया. जबकि गुवाहाटी में खेले गए तीसरे टी20 मैच में भारतीय टीम ने 8 विकेट से जीत दर्ज किया. अब टीम इंडिया की नजर 4-0 की बढ़त लेने पर होगी. वहीं न्यूजीलैंड की टीम कोशिश करेगी कि क्लीन स्वीप से बचा जाए. 

यह भी पढ़ें:  T20 वर्ल्ड कप से पहले 3 मैच खेलेगी Team India, इन टीमों से होगी भिड़ंत, नोट कर लीजिए तारीफ

IND vs NZ: सूर्या ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड को मिला पहले बैटिंग का न्योता, भारत की प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button