Sport : IND vs NZ : आज न्यूजीलैंड के खिलाफ अभिषेक शर्मा बनाएंगे खास कीर्तिमान, इन 2 बड़े रिकॉर्ड्स पर होंगी नजरें #INA

IND vs NZ : भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब से कुछ ही घंटो में पांच मैचों की सीरीज का पहला टी20 मुकाबला खेला जाने वाला है. इन दोनों टीमों के बीच आज यानी 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर पहला टी20 मैच खेला जाएगा. इस मुकाबले की शुरुआत भारत के समय के अनुसार दोपहर 12:30 बजे से होगी. इस मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के 26 वर्षीय सलामी बल्लेबाज अभिषके शर्मा के पास धमाल मचाने का मौका होगा. अभिषेक शर्मा आज न्यूजीलैंड के खिलाफ दो बड़े रिकॉर्ड़ अपने नाम कर सकते हैं. वो क्राइस्टचर्च में कौन से 2 रिकॉर्ड अपने नाम करेंगे. आइए इसके बारे में जानते हैं. 

अभिषेक शर्मा पूरे करेंगे 200 टी20 अंतरराष्ट्रीय चौके

अभिषेक शर्मा आज जब न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले के लिए मैदान पर उतरेंगे तो उनके पास 200 टी20 अंतरराष्ट्रीय चौके पूरे करने का मौका होगा. वो भारत के लिए ये उपलब्धि कुल 68 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में हासिल कर सकते हैं. उन्होंने अब तक टीम इंडिया के लिए 67 मैचों की 66 पारियों में कुल 199 चौके लगाए हैं. अब 200 चौके पूरे करने से सिर्फ अभिषेक 1 चौका दूर हैं. इस मैच में अगर वो न्यूजीलैंड के खिलाफ 1 चौका लगा देते हैं तो, 200 टी20 अंतरराष्ट्रीय चौके पूरे कर लेंगे. 

इसके साथ ही अभिषेक शर्मा टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 200 चौके लगाने वाले भारत के पांचवें खिलाड़ी बन जाएंगे. उनसे पहले रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन 200 से अधिक छक्के लगा चुके हैं. 

अभिषेक के पास 150 छक्के पूरे करने का मौका

भारत के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के पास 150 टी20 इंटरनेशनल छक्के पूरे करने का भी मौका आज होगा. न्यूजीलैंड के खिलाफ आज क्राइस्टचर्च में अभिषेक शर्मा अगर 7 छक्के लगा लेते हैं तो, वो भारत के लिए अपने 150 टी20 छक्के पूरे कर लेंगे. अभिषेक ने अब तक 67 मैचों की 66 पारियों में 143 छक्के लगाए हैं. उनके नाम 2071 रन भी दर्ज हैं. अभिषेक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 3 शतक और 14 अर्धशतक दर्ज हैं.

ये भी पढ़ें : बदल गया चैनल! अब स्टार स्पोर्ट्स नहीं, इस चैनल पर देख सकेंगे भारत-न्यूजीलैंड टी20 मैच का लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग

IND vs NZ : आज न्यूजीलैंड के खिलाफ अभिषेक शर्मा बनाएंगे खास कीर्तिमान, इन 2 बड़े रिकॉर्ड्स पर होंगी नजरें





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button