Sport : IND vs NZ: वॉशिंगटन सुंदर के रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान, इस खिलाड़ी को पहली बार आया टीम इंडिया से बुलावा #INA

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज के पहले मुकाबले में ऑलराउंडर खिलाड़ी वॉशिंगटन सुंदर को इंजरी हुई थी, जिसके कारण वह सीरीज से बाहर हो गए हैं. सुंदर के रूल्ड आउट होने के साथ ही बीसीसीआई ने उनके रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है. सिलेक्टर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के एक ऑलराउंडर खिलाड़ी को स्क्वाड में शामिल किया है.

BCCI ने किया रिप्लेसमेंट का ऐलान

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने अपने अधिकारिक एक्स हैंडल से ऑलराउंडर खिलाड़ी वॉशिंगटन सुंदर के वनडे सीरीज से बाहर होने की जानकारी दी है. साथ ही उन्होंने आयुष बडोनी के रूप में रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है. बडोनी आईपीएल में लखनऊ सुपर जाइंट्स की ओर से खेलते हैं.

कैसे हैं आयुष म्हात्रे के आंकड़े?

भारतीय लीग में उन्होंने 56 मुकाबलों में 963 रन बनाए हैं. इसके अलावा घरेलू क्रिकेट में वह दिल्ली की कप्तानी करते हुए नजर आते हैं. लिस्ट-ए करियर में उन्होंने 22 पारियों में 36 की औसत से 693 रन बनाए और 18 विकेट अपने खाते में जोड़े.

कैसे चोटिल हुए वॉशिंगटन सुंदर?

न्यूजीलैंड के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए वॉशिंगटन सुंदर चोटिल हो गए थे. उनकी जगह ध्रुव जुरेल सब्स्टीट्यूट के रूप में फील्डिंग करने आए. सुंदर की इंजरी गंभीर थी, जिसके चलते उनसे पहले हर्षित राणा को बल्लेबाजी के लिए भेजा गया.

मगर, जब हर्षित 29 रन बनाकर आउट हो गए, तो फिर सुंदर दर्द के साथ ही मैदान पर उतरे. बैटिंग करते समय सुंदर को भागने में काफी तकलीफ हो रही थी, इसलिए वह लगातार बाउंड्री की तलाश कर रहे थे, लेकिन कीवी खिलाड़ी उनकी कोशिशों को नाकाम कर रहे थे.

सुंदर ने बनाए थे 7 रन

न्यूजीलैंड के साथ खेले गए पहले ODI मैच में वॉशिंगटन सुंदर ने 5 ओवर गेंदबाजी की थी, जिसमें उन्होंने 27 रन लुटाए थे. मगर, वो एक भी विकेट नहीं ले पाए थे. उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला था. वहीं, बल्ले से उन्होंने 7 गेंदों पर 7 रन बनाए और टीम इंडिया की जीत के दौरान नॉन स्ट्राइक एंड पर मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी इस मामले में छोड़ देंगे विराट कोहली को पीछे, बनाने होंगे सिर्फ 6 रन

IND vs NZ: वॉशिंगटन सुंदर के रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान, इस खिलाड़ी को पहली बार आया टीम इंडिया से बुलावा




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button